Top News

राज्यकर्मियों को होली का तोहफा, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, बढ़कर मिलेगा अगला वेतन


ओडिशा का नवीन पटनायकर सरकार ने राज्य कर्मियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2020 से प्रभावी होगा। इस वृद्धि के साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 14 प्रतिशत हो गया है


 


इससे करीब साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वहीं डेढ़ लाख पेंशनधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत 10 फीसदी एरियर को भी मंजूरी दी है। कर्मचारियों को यह एरियर साल 2017 में ओडिशा रिवाइज्ड स्केल्स ऑफ पे रुल्स (ORSP) के तहत दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान पेंशनधारकों को 100 फीसदी बकाया राशि जारी की है।



बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले बीते महीने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी का एलान किया खा। बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2019 से मान्य किया गया है। कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए यह महंगाई भत्ता एक जुलाई 2019 से लंबित था।



वहीं केंद्रीय कर्मचारी भी मोदी सरकार से महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी पर मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं। डीए में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। महंगाई भत्ते मौजूदा समय में 17 फीसदी है अगर इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी होती है तो यह 21 फीसदी हो जाएगा। वहीं मोदी कैबिनेट लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा की जा रही न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग पर भी हामी भर सकती है। कर्मचारी न्यूनतम वेतन को 18,000 रुपए से बढ़ाकर 26,000 रुपए करने की मांग कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh