Samsung ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip किया लॉन्च


दिल्ली ।
Samsung ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip लॉन्च कर दिया है। फोन को सैन फ्रैंसिस्को में हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया। सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन पिछले गैलेक्सी फोल्ड से काफी अलग है। गैलेक्सी Z फ्लिप क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है। क्लैमशेल डिजाइन को इससे पहले मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr 2019 में देखा जा चुका है। गैलेक्सी Z फ्लिप सैमसंग के खास अल्ट्रा-थिन ग्लास के साथ आता है जो इसकी स्क्रीन को प्रटेक्ट करता है।



गैलेक्सी Z फ्लिप के स्पेसिफिकेशन्सफोन में 425 ppi और 21.9:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डाइनैमिक AMOLED इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है। फोन में दिया गया छोटा सेकंडरी कवर डिस्प्ले 1.06 इंच का है। फोन का मेन डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बाहर की तरफ फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा OIS सपॉर्ट और 8X डिजिटल जूम से लैस है।



गैलेक्सी Z फ्लिप


फोन की सबसे खास बात है कि यह विडियो शूट या फोटो क्लिक करने के लिए 90 डिग्री तक मुड़ जाता है। ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OneUI के साथ आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। 8जीबी रैम ऑप्शन में पेश किया गया यह फोन 3,300mAh की बैटरी से लैस है।


 



साइज की बात करें को फोल्ड होने पर यह फोन 87.4x73.6x17.33mm और अनफोल्ड होने पर 167.3x73.6x7.2mm का हो जाता है। फोन खास बिल्ट-इन फ्लेक्स मोड UI से भी लैस है जिसे कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर तैयार किया है। फोन में इसे 'Hideaway Hinge' के जरिए इनेबल किया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर फोन को अलग-अलग ऐंगल पर खोल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन 2 लाख बार आराम से खोला और बंद किया जा सकता है।


गैलेक्सी Z फ्लिप


कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो कंपनी का नया फोल्डेबल फोन यानी कि गैलेक्सी Z फ्लिप पिछले फोल्डेबल फोन से थोड़ा सस्ता है। सैमसंग ने इसे 1,380 डॉलर (करीब 98,400 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया है। फोन की बिक्री चुनिंदा मार्केट में 14 फरवरी से उपलब्ध हो जाएगा। भारत में इस फोन को कब से खरीदा जा सकेगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy Z Flip स्पेसिफिकेशन्स
keyFeatures
परफॉर्मेंस Snapdragon 855 Plus
स्टोरेज 256 GB
कैमरा 12 MP + 12 MP
बैटरी 3300 mAh
डिस्प्ले 6.7" (17.02 cm)
रैम 8 GB


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर