Top News

कोरोना से जुड़ी एक अच्छी खबर, कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्टी, छठां टेस्ट आया निगेटिव


लखनऊ । बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के हेल्थ से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें उनके छठा टेस्ट नेगेटिव बताया जा रहा है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, इससे पहले कोरोना की जांच की पांचवीं रिपोर्ट में भी रिजल्ट नेगेटिव आया था।


कनिका छठा टेस्ट नेगेटिवन्यूज एजेंसी एएनआई की ट्वीट के मुताबिक, 'सिंगर कनिका कपूर का छठा कोरना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SGPGIMS), लखनऊ से छुट्टी दी जा चुकी है।' यकीनन यह खबर उनके फैन्स और फैमिली के लिए एक अच्छी खबर है और अब जल्द ही कनिका अपने परिवार के बीत होंगी।


फैमिली ने की थी कनिका के कही और इलाज कराने की डिमांड
पांचवीं रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बताया गया था कि टेस्ट में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाने के बावजूद कनिका अभी पीजीआई में ही रहेंगी, जब तक उनका अगला टेस्ट निगेटिव नहीं आ जाता। इससे पहले जब चौथी बार कनिका के टेस्ट पॉजिटिव आए थे तब कहा जा रहा था कि फैमिली ने उन्हें लखनऊ से एयरलिफ्ट कराने की डिमांड की है और वे लोग चाहते हैं कि कहीं और उनका इलाज हो। इस बीच हॉस्पिटल से लगातार ऐसी खबरें आती रही हैं कि कनिका के इलाज में जो बेस्ट किया जा सकता है वह किया जा रहा है।



कनिका कपूर में कोरोना के लक्षण नहीं
पांचवीं टेस्ट नेगेटिव आने के बाद संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आरके धीमान ने बीते दिनों कहा था कि कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है। वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं।


 


Source nbt


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume