कोरोना योद्धा चोरहा प्रधान महफूज अहमद खान दिन रात सेवा में समर्पित
सेमरियावांं, संतकबीरनगर। कोविड 19 के चलते जनपद में बना पहला हॉटस्पॉट गांव चोरहा आजकल चर्चा में है। जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोराना के रोकथाम व पूर्ण अंकुश लगाने हेतु गांव में पूर्ण बन्दी है। ऐसे मौके पर जिला प्रशासन की मदद से ग्राम वासियों की हर छोटी बड़ी जरूरत को पूरा करने में महफूज अहमद खान प्रधान करोना योद्धा व दूत बनकर सामने आए हैं।
सेमरियावा ब्लॉक का पड़ोसी गांव है चोरहा ।छोटा स गांव है।बीएमसीटी मार्ग पर स्थित है।महफूज अहमद हॉटस्पॉट गांव चोरहा के युवा प्रधान हैं।छ दिन से 24*7 ग्रामवासियों की सेवा हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।ग्रामवासियों की हर जरूरत पर खड़े नजर आते हैं।ग्रामवासियों की खाद्य सामग्री,दवा दूध सब्जी गैस सिलेंडर,आदि समस्या का गांव का युवा वर्ग व ग्राम वासी आपसी सहयोग व मदद की मिसाल कायम की है।
एसडीएम खलीलाबाद सेक्टर मजिस्ट्रेट,प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम दुधारा , स्वास्थ्य टीम व लेखपाल आदि समाधान में जुटे हैं। पूरा सहयोग मिल रहा है।
कैंप कर रहे प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस अधिकारी महफूज प्रधान के सेवा भाव की खूब तारीफ कर रहे हैं व पूरी मदद व सहयोग कर रहे हैं।
महफूज अहमद खान प्रधान सहित इनके चार करीबी दोस्तों की कोरोना जांच की गई जिसमें सभी की जांच निगेटिव पाई गई। इसलिए इन्हे कोरोना योद्धा प्रधान के रूप में उभर कर सामने आए हैं।
प्रधान महफूज अहमद खान ने बताया कि हम तीन भाई है । मुझसे बड़े भाई महबूब मुंबई होटल चलाते हैं।एक छोटा भाई बी ए कर रहा है। घर की जिम्मेदरी संभालने वाले महफूज को ग्रामवासियों ने पिछले पंचायत चुनाव में पूरे गांव की जिम्मेदारी देकर गांव का प्रधान बना दिया ।जिसे चार साल से बखूबी निभा रहे हैं।
महफूज अहमद खान ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक गांव के नौजवान व ग्रामवासी लाक डाउन का पूर्णतः पालन करते हुए एक दूसरे की मदद करने में जुटे हैं।
आवश्यक जरूरतों खाद्यसामग्री ,सब्जी,दूध,दवा,सिलेंडर,राशन आदि के वितरण व व्यवस्था में दिन रात गुजरता है।पूर्ण लाक डाउन के पालन हेतु सचेत व सतर्क किया जाता है।ज्यादा तर फोन से काम चलता है। घर में भी सोशल डिस्टेंस,मास्क के उपयोग,हाथ धुलने ,घर में रहने का सबक दिया जा रहा है।जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,उप जिलाधिकारी,थाना प्रभारी दुधारा,लेखपाल ,कोटेदार आदि का पूरा सहयोग मिल रहा है। कोई दिक्कत ग्रामवासियों को नहीं है। बस सबसे दुआ की अपील है कि चोरहा सहित पूरा जनपद पूरा प्रदेश और पूरा देश जल्द कोरोना से मुक्त हो।देशवासी पूर्व की तरह चैन व राहत की सांस लें।
Comments
Post a Comment