Top News

एन.आई.सी. मुड़ाडीहाबेग की आनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू-:प्रधानाचार्य


सेमरियावां, संतकबीरनगर।  कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के चलते 25 मार्च से जारी देशव्यापी लाकडाउन के कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। सत्र में विलम्ब तथा सोशल डिस्टेंसिंग तथा लाकडाउन का पालन करते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में पाठ्यक्रम की तैयारी आने वाली परीक्षाओं की तैयारी को लेकर आनलाइन   शिक्षण कार्य की प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। 
      उक्त बातें नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बताया कि इस संबंध में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। साथ ही संबंधित विषयों के शिक्षक सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक आनलाइन शिक्षण कार्य चलाया जायेगा।
  उन्होंने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों से सम्पर्क करने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh