Top News

तहसीलदार वंदना पांडेय के द्वारा, दिहाड़ी मजदूरों में बांटे गए खाद्यान्न, मज़दूरों के खिल उठे चेहरे


धनघटा-सन्त कबीर नगर।
वैश्विक महामारी कोविड-19 नोवेल कोरोना का दंश पूरा विश्व झेल रहा है।
इस बीमारी के संक्रमण से भारत देश भी अछूता नहीं रहा है।
बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने लाक डाउन घोषित कर दिया है।
अचानक लाक डाउन घोषित हो जाने के कारण दिहाड़ी कामगार मजदूरों के सामने अपने परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था कर पाना कठिन हो गया है ।
इस विपदा काल में प्रदेश सरकार ऐसे मजदूरी पेशा लोगों की हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिए हैं कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति  लाकडाउन से प्रभावित होकर भूखे पेट न सोने पाए।
इसी क्रम में धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्मा के दर्जनों गरीबों में लोकप्रिय तहसीलदार वन्दना पाण्डेय ने खाद्यान्न का वितरण कराया।
तहसीलदार ने बताया कि उनके द्वारा तहसील क्षेत्र के सभी गांव के सामाजिक और जिम्मेदार लोगों से फोन द्वारा गांव के गरीब,मजदूर, मजबूर लोगों की जानकारी लेकर उनके भोजन की व्यवस्था लगातार कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि ग्राम कर्मा निवासी अब्दुल्लाह और अब्दुस्समद ने फोन पर बताया
कि उनके गांव की  माला देवी पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम, तारा देवी पत्नी स्वर्गीय राजाराम, जरीना खातून पत्नी स्वर्गीय इमाम हुसैन, नूरुल हुदा पुत्र गुल हसन आदि समेत दर्जनों ग्रामीणों के यहां भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
जिन्हें तुरन्त तहसील परिसर में बुलाकर उन्हें भोजन सामग्री किट उपलब्ध कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,सेनेटाईजिंग और साफ-सुथराई रखने की अपील भी की गई।
तहसीलदार वन्दना पाण्डेय ने बताया कि आगामी लाकडाउन जब तक घोषित कर रहेगा तहसील क्षेत्र के सभी ग़रीब परिवारों के भोजन की व्यवस्था तहसील प्रशासन करता रहेगा।
इस मौके पर हल्का लेखपाल,ऋतेशकुमार, लेखपाल विवेकानन्द पाण्डेय, ग्रामीण अब्दुल्लाह, अब्दुस्समद, जीतबहादुर मौर्य,गुलाम हुसैन आदि लोग मौजूद रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume