Top News

उजाला फाउंडेशन के लोगों ने लगातार चौथे दिन भी असहाय परिवारों में वितरित किया खाद्यान्न


धनघटा-सन्त कबीर नगर।
गरीबों की मदद में बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं समाजसेवी संगठन के लोग।
ग़रीब व असहाय परिवार में  उजाला फाउंडेशन लगातर चौथे दिन भी भोजन के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया।
धनघटा तहसील क्षेत्र के गरीब आबादी वाले गांव मिठना सिठना में फाउंडेशन के निदेशक रहे हाजी अब्दुस्समद समद, गुलाम नबी, हाफ़िज़ अब्दुल्लाह, परवेज़ आलम,मास्टर नरसिंह चौधरी,साहेब आलम आदि ने दर्जनों गरीबों में राशन मुहैया कराया।
ग्राम पंचायत कर्मा के नौजवानों ने कोरोना महामारी के कारण आकस्मिक लाकडाउन घोषित हो जाने से रोजी-रोटी कमाने वाले मजदूरों के सामने संकट की स्थिति को देखते हुए उनकी मदद के लिए कुछ शिक्षित और जागरूक लोगों ने "उजाला फाउंडेशन"की स्थापना कर असहायों की लगातार मदद कर रहे हैं।
उजाला फाउंडेशन के निदेशक ने बताया कि इस विपत्ति काल में हम गरीबों की यह छोटी मदद कर अपने मानवीय कर्त्तव्यों के निर्वहन का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी गरीब परिवार भूखे पेट न सोने पाए ।
हम अपने पूरी टीम के साथ गरीबों की मदद के प्रतिबद्ध हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh