यूपी बोर्ड परीक्षा दिए सभी छात्र बिना कॉपी मूल्यांकन के ही कर दिए जाएंगे पास !! जानिए इसकी सच्चाई


प्रयागराज : सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को बिना उनकी कॉपियों का मूल्यांकन किए ही पास कर दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर इस खबर से जुड़े आदेश की एक कॉपी भी सर्कुलेट हो रही है. इसे यूपी बोर्ड की ओर से जारी किया गया आधिकारिक बयान बताकर वायरल किया जा रहा है. इस खबर में कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड वर्ष 2020 परीक्षा की मार्कशीट में अंकों की जगह सिर्फ उत्तीर्ण यानी पास लिखा जाएगा.


लेकिन यह सच नहीं है. यूपी बोर्ड ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह आधारहीन है. यूपी बोर्ड की अध्यक्ष नीना श्रीवास्तव ने इस मामले का संज्ञान लिया है और बताया है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह सर्कुलर नकली है. उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 का रिजल्‍ट लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद घोषित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की चेकिंगप्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है और 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दोबारा शुरू होगी.


यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा, 'हम मई के पहले सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित करने की कोशिश करेंगे. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 10 दिनों में लगभग 1.47 लाख शिक्षक 3 करोड़ कॉपियों की चेकिंग में भाग लेंगे.' आपको बता दें कि कक्षा 10वीं, 12वीं का बोर्ड परीक्षा रिजल्‍ट पहले 24 अप्रैल, 2020 को घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया था. लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें देरी होगी. हालांकि, यूपी बोर्ड ने इस बारे में स्पष्ट कर दिया है कि बिना कॉपियों की जांच किए सभी छात्रों को पास करने की खबर बिल्कुल झूठी है.



उत्तर प्रदेश सरकार ने सिर्फ कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों को बगैर परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर जो नकली सर्कुलर वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है, 'कोरोनो वायरस प्रकोप के बाद उत्पन्न होने वाली स्थितियों के कारण, यूपी बोर्ड ने उन सभी छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है जो कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. छात्रों की मार्कशीट में कोई डिवीजन या मार्क्‍स नहीं होंगे बल्कि केवल प्रमोटेड लिखा होगा ।।।मोहम्मद गुफरान


 


Source zee


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर