Top News

वित्तीय अनियमितता मामले में डीएम सख्त, दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और FIR के निर्देश



(सईद पठान की रिपोर्ट)

#संतकबीरनगर मिशन संदेश । जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित “डुबा दी गई करोड़ों, वित्तीय अनियमितता की जांच” शीर्षक खबर का संज्ञान लेते हुए गंभीर कार्रवाई की है। त्रिस्तरीय जांच समिति तथा मुख्य विकास अधिकारी की अग्रसारित आख्या के अवलोकन के बाद डीएम ने दोषी पाए गए तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित फर्मों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि तत्कालीन पदेन अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिविरुद्ध वित्तीय हस्तांतरण और आहरण कर सरकारी धन का गबन किया। साथ ही शासन स्तर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में भी गंभीर लापरवाही बरती गई। इस आधार पर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सचिव शिवप्रकाश सिंह द्वारा आहरण पर रोक के बावजूद धनराशि फर्मों को हस्तांतरित की गई। इस मामले में विभागीय कार्रवाई को पुनर्जीवित करने के आदेश दिए गए। साथ ही गबन की गई धनराशि एक सप्ताह के भीतर वसूल करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि राशि की वसूली नहीं होती है तो संबंधित सचिव/ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

#जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन 30 ग्राम पंचायतों में अंतरित राशि शासकीय खाता ग्राम निधि-6 में जमा नहीं कराई गई है, वहां सचिवों और ग्राम प्रधानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। वहीं तत्कालीन #जिला_पंचायत_राज_अधिकारी के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई हेतु निदेशक, #पंचायती_राज_निदेशालय, लखनऊ को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है।

समस्त 09 विकासखंडों में तैनात सहायक विकास अधिकारियों के खिलाफ पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी गई है।

नियम विरुद्ध तरीके से बिना कार्य कराए धनराशि आहरित करने और राशि न लौटाने के आरोप में संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने तथा उनसे शासकीय धन की वसूली के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात तत्कालीन पटल सहायक को षड्यंत्र में शामिल पाए जाने पर सेवा से पदच्युत करने का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायतों में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए विकासखंडवार अधिकारियों को नामित किया गया है—

👉खलीलाबाद : अपर उप जिलाधिकारी हृदय राम तिवारी

👉सेमरियावां व बघौली : अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार

👉सांथा : अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार

👉बेलहरकला व हैंसर बाजार : अपर उप जिलाधिकारी रविकान्त चौबे

👉पौली : अपर उप जिलाधिकारी रविकान्त चौबे

डीएम ने सभी नामित जांच अधिकारियों और उत्तरदायी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दो माह के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।

#SantKabirNagar #DistrictMagistrate

#FinancialIrregularities

#GovtFundsMisuse #InvestigationCommittee

#DMAction #GramPanchayat

#DepartmentalAction #CorruptionCase

#Accountability #PanchayatiRaj

#AntiCorruptionBureau 

#संतकबीरनगर #जिलाधिकारीनिर्देश #वित्तीयअनियमितता #सरकारीधनकागबन

#जांचसमिति #डीएमकार्रवाई #ग्रामपंचायत

#विभागीयकार्यवाही #शासननिर्देश #पंचायतीराज

#जवाबदेही #भ्रष्टाचारपरकार्रवाई

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume