(Report – Mohammad Sayeed Pathan)
संतकबीरनगर। गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सूपा में शनिवार को विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल सीडीपीओ सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
चौपाल में अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं—पोषण अभियान, मातृ-शिशु पोषण, टीकाकरण, पेंशन योजनाएं, आवास योजना, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत स्तरीय सेवाओं—की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि योजनाओं का लाभ पाने के लिए समय पर पंजीकरण और सही दस्तावेज जमा करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें राशन कार्ड, आवास, शौचालय, पेंशन, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मत तथा बिजली से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विशेष चौपाल में सचिव अलका पांडेय ने चौपाल के महत्व और सरकार की ग्रामोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दामोदर पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता पाठक, रोजगार सेवक कमलाकांत पांडेय, तथा पंचायत सहायक अनुराधा ने भी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिला है। प्रशासन की यह कोशिश ग्रामीण विकास को गति देने और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
#संतकबीरनगर #बघौलीब्लॉक #सूपाग्रामपंचायत #ग्रामचौपाल #ग्रामविकास #सरकारीयोजनाएं #ग्रामीणजागरूकता #प्रशासनिकपहल #जनसमस्यासमाधान #UPNews #highlight #SantKabirNagar #SoupaaVillage #GramChaupal #RuralDevelopment #GovernmentSchemes #VillageIssues #PublicGrievanceRedressal #AwarenessProgram #UPNews #LocalReport #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #fallowers #BREAKING #fallowerseveryone #fallowme #fallow #BreakingNews

Post a Comment