Top News

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम

ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और ज्ञान के स्तर को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय तथा अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। विजेता प्रतिभागियों को रोटरी ऋषिकेश रॉयल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजकुमार बत्रा, सचिव कैलाश सेमवाल, कोषाध्यक्ष हरीश राणा, चार्टर अध्यक्ष संकेत गोयल सहित हितेंद्र पंवार, संदीप गोस्वामी और सुधीर अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षिका शिखा पाल, अंजना, लक्ष्मी और पुष्पा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की सह-संस्थापक नूपुर गोयल और संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक आयोजनों का सिलसिला जारी रखेगी। उनका कहना था कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा को प्रोत्साहित करना ही ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है।

यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करने में सहायक रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume