Top News

महिला सशक्तिकरण की पहल: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद महिला को सौंपी सिलाई मशीन

ऋषिकेश । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। ट्रस्ट की ओर से एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे वह स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके।

बताया गया कि उक्त महिला ने संस्था में एक वर्ष तक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण वह अपना काम शुरू नहीं कर पा रही थी। ऐसे में ट्रस्ट ने उसकी स्थिति को समझते हुए उसे सिलाई मशीन उपलब्ध कराई, ताकि वह घर बैठे ही रोजगार शुरू कर सके और अपने परिवार का सहारा बन सके। साथ ही संस्था द्वारा उसे प्रशस्ति पत्र देकर उसके प्रयासों को सराहा गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल, सिलाई प्रशिक्षण दे रहीं अंजना एवं पुष्पा, शिक्षा व्यवस्था संभाल रहीं शिखा पाल, सह-संस्थापक नूपुर गोयल, संस्थापक नीरजा गोयल तथा कंप्यूटर शिक्षा दे रहीं लक्ष्मी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ट्रस्ट केवल महिला सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, साथ ही उन्हें कॉपी, पेंसिल जैसी अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिससे अनेक लोगों को लाभ मिल रहा है।

संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग—विशेषकर महिलाएं, बच्चे और दिव्यांगजन—को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह पहल उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume