Top News

'दो बूंद जिंदगी की' अभियान शुरू, डीएम ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया शुभारंभ

 


संतकबीरनगर, 28 जून। जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहने पाए।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, प्रतिरक्षण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से घर-घर जाकर सभी लक्षित बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,11,141 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नौ विकास खंडों में कुल 858 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जबकि नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद में 27 बूथ स्थापित किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि बूथ दिवस के बाद 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक 489 हाउस-टू-हाउस टीमें, 28 ट्रांजिट टीमें तथा 13 मोबाइल टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।

पल्स पोलियो अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को पोलियो जैसी स्थायी विकलांगता से सुरक्षित रखने का राष्ट्रीय संकल्प है। अभियान की सफलता तभी सुनिश्चित होगी जब स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रत्येक घर तक पहुंचें और अभिभावक भी अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। प्रशासन और आमजन की संयुक्त भागीदारी ही जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume