Top News

थाना समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan)

संतकबीरनगर। जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आधार पर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों का समाधान दोनों विभागों के आपसी समन्वय से किया जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध न्याय मिल सके।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना शिकायत पंजिका का भी अवलोकन किया तथा पूर्व में निस्तारित मामलों का फीडबैक लेकर उनके गुणवत्ता स्तर की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी, निष्पक्ष एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए, जिससे शासन की जनसुनवाई व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume