Top News

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति से सम्बन्धित गीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।*



(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan) 

संत कबीर नगर । प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर डॉ0 आशाराम के कुशल मार्गदर्शन में भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रव्यापी सकल्प के क्रम में माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद, सत कबीर नगर में आज "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के अंतर्गत नशा मुक्ति से सम्बन्धित गीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गीत के माध्यम से नशा मुक्ति के दुष्प्रभावों एवं उनसे बचने के बारे में बताया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों द्वारा नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण हुआ। उपस्थित विद्यार्थियों को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh