Top News

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर ऋषिकेश में विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली में फिजियोथेरेपी के महत्व पर जोर

ब्यूरो रिपोर्ट ऋषिकेश। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर सोमवार को नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट, ऋषिकेश में विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व के प्रति जागरूक करना और बदलती जीवनशैली के बीच शरीर को स्वस्थ, सक्रिय एवं बेहतर बनाए रखने के लिए फिजियोथेरेपी की उपयोगिता की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करने और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोगों में मांसपेशियों एवं जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी शरीर की गतिशीलता बनाए रखने, दर्द एवं शारीरिक असुविधाओं को कम करने तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मानसी शर्मा (भारत मंदिर) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि पूज्य रवि शास्त्री रहे। इस अवसर पर श्री गुरविंदर सुलेजा, श्री एस.पी. अग्रवाल, श्री पंकज, श्री कपिल गुप्ता, श्री वरुण जैन, डॉ. देवौजा, श्री हरीश आनंद एवं श्री रमेश सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

काउंसलिंग सत्र के दौरान डॉ. इशप्रीत कौर ने फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि, शरीर की सही मुद्रा और आवश्यकता के अनुसार फिजियोथेरेपी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल, सह-संस्थापक नूपुर गोयल तथा अध्यापिका श्रीमती शिखा पाल, लक्ष्मी एवं शालिनी सहित Kareena, Bindiya, Bhavna, Ritu, Vandana, Vandana Bhimani, Manpreet Kaur, Poonam, Anita, Namrata, Himani, Dr. Indu Sharma, Mamta, Sunita एवं Nivedita सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील थपलियार ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन—फिजियोथेरेपी को जीवन का हिस्सा बनाएं।” आयोजकों ने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh