Top News

Santkabir Nagar News: चूरेब में जय गुरुदेव गारमेंट्स का शुभारंभ, सत्संग में दिया शाकाहारी जीवन अपनाने का संदेश


  • अनंत दयाल प्रजापति ने मांस-मदिरा त्यागकर सदाचार और अच्छे विचारों के मार्ग पर चलने की अपील की

रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार | मिशन संदेश

खलीलाबाद/संतकबीरनगर। विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के चूरेब कस्बे में मंगलवार को जय गुरुदेव गारमेंट्स दुकान के शुभारंभ के अवसर पर सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुकान के मालिक रामनाथ मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अनंत दयाल प्रजापति ने लोगों को शाकाहारी जीवन अपनाने और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

प्रवचन के दौरान अनंत दयाल प्रजापति ने कहा कि लोग अक्सर ‘धर्म की जय, अधर्म का नाश’ का नारा लगाते हैं, जो अच्छी बात है। लेकिन धर्म की वास्तविक स्थापना के लिए मनुष्य को सबसे पहले अपने आचरण और विचारों में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांस-मदिरा का त्याग कर शाकाहारी जीवन अपनाना तथा अच्छे विचारों को अपने जीवन में उतारना आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे और मांसाहार से दूर रहकर सदाचार, नैतिकता और संयम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उनके अनुसार, मनुष्य के विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से समाज में भी अच्छे संस्कारों को बढ़ावा मिल सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सत्संग में भाग लिया। इस दौरान रामदास मौर्य, प्रहलाद विश्वकर्मा, कमलेश मौर्य, राजाराम यादव, अशोक कुमार, हरिराम, वरुण, जयप्रकाश, लालमन, जोखन, रसिया, वनराम, अजोर राम, भवन, रमाकांत मौर्य, सूर्य प्रकाश मौर्य और रामप्रकाश मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सत्संग के माध्यम से लोगों को नैतिक जीवन, सदाचार और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh