15 से 20 बड़े उद्योगपति नरेंद्र मोदी को रोज देते हैं पैसे-:राहुल गांधी


रांची/दिल्ली : कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा है कि देश में तेजी से महंगाई बढ़ रही है, यह हर व्यक्ति को मालूम है,लेकिन प्रधानमंत्री को यह मालूम नहीं है। वे दूसरी दुनिया में रहते है, उनको छोड़ कर सबको मालूम है कि महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से किसान दुखी है, मजदूर परेशान है, लेकिन सरकार 15 से 20 बड़े उद्योगपति दिन भर उन्हें पैसे पकड़ाते है, ये पैसे गरीबों, किसानों और मजदूरों का पैसा है।


राहुल गांधी गुरुवार को राजमहल और महागामा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।


राहुल गांधी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो वो रघुवर दास के साथ क्यों खड़े हैं? क्योंकि, नरेंद्र मोदी स्वयं भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनने पर आपका पैसा किसान को सही दाम, पीने का पानी, यूनिवर्सिटी और अस्पताल दिलवाने में जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। ये नरेंद्र मोदी का काम है। अगर ये सरकार उद्योगपतियों को पैसा देने की बजाय किसानों, मजदूरों को पैसा दे, तो अर्थव्यवस्था फिर मजबूत हो जाएगी और बेरोजगारी खत्म होगी ।


उन्होंने कहा कि लोग छत्तीसगढ़ में जाकर देखे, वहां किसी से जमीन नहीं छीनी जा रही, बल्कि टाटा कंपनी से जमीन लेकर वापस किसानों को दे दी गई है । लोग यदि टीवी पर दिनभर नरेंद्र मोदी का चेहरा देखते हो। ये टीवी उन्हीं उद्योगपतियों का है। वहां उनका चेहरा नहीं दिखेगा। क्योंकि हम उनके लिए काम नहीं करते, हम किसानों, मजदूरों, गरीबों का काम करते हैं ।


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं का नहीं है, ये नरेंद्र मोदी के मालिकों यानी 10-15 उद्योगपतियों का है, इसलिए उनका चेहरा मीडिया में नहीं दिखता। 


राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस मनरेगा लेकर आए तो, ये लोग बहुत चिल्लाए कि इससे नुकसान होगा। लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी और मनरेगा की वजह से 9ः से विकास हुआ । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े भाषण करते हैं। चांद की बात करेंगे, रॉकेट की बात करेंगे। झारखंड के पास जल-जंगल-जमीन हैय खनिज संपदा है। लेकिन, जनता के पास पीने का पानी नहीं है, मोदी उसकी बात नहीं करते । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को धान खरीद मूल्य प्रति क्विंटल 2500 दिया जाएगा।


Represent By-Balram Gangwani


Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन