Top News

अटल सम्मान से सम्मानित हुए गोरखपुर के लाल डॉ सौरभ पाण्डेय

अटल सम्मान नें बढ़ाया डॉ सौरभ का मान 



दिल्ली में चमका गोरखपुर का सितारा


नई दिल्ली ।


गोरखपुर जनपद के रहने वाले विश्वस्तरीय धराधाम परिवार प्रमुख को निरन्तर सम्मान प्राप्त होने के क्रम में देश की राजधानी  दिल्ली में यूथ इंडिया डेवलपमेन्ट बोर्ड द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी नेशनल एक्सलेंस अवार्ड प्राप्त होने से एक बार फिर  गोरखपुर जनपद का नाम रोशन हुआ है।अपने सामाजिक कार्यो में निरन्तर तल्लीन रहने के कारण एक बार फिर डॉ सौरभ का नाम सुर्खियों में हैं।उक्त सम्मान डॉ. सौरभ का नाम अब लोगो के लिए अप्रतिम उदाहरण बनता जा रहा है।उनके द्वारा जो भी सामाजिक कार्य किया जाता है वह अनोखा होता है।अपने बाल्यावस्था में दो निरक्षरों को साक्षर बनाने के शर्त पर विद्या दान,सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए जन कल्याण योजना शिक्षण अभियान ,नदी बचाओ अभियान,दो तटबंधों के बीच रहने वाले ग्रामीणों को बाढ़ बचाव की जानकारी एवम सरकारी योजनाओ से जोड़ने के लिए 100 दिवसीय तटबंध सायकिल यात्रा के माध्यम से 428 गावों में चौपाल, पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी धर्मपत्नी रागिनी पाण्डेय वे साथ पौधरोपण कर हरियाली शादी का संदेश जो समाचार पत्रों के सुर्खियों में रहा।डॉ. सौरभ का मानना है कि यदि सभी वर वधु अपने विवाह के अवसर पर पांच फलदार पौधों का रोपण करे तो शादी को और यादगार बनाते हुए पर्यावरण का भी संरक्षण कर सकते है।जहाँ सरकार द्वारा लगाए गए पौधे के जीवन की अवधि कम हो सकती है लेकिन यादगार पल में लगे पौधे की जीवन भी काफी होंगी।साथ साथ डॉ. सौरभ पाण्डेय के नेतृत्व में बन रहा धराधाम  विश्व का पहला स्थल होगा जहाँ एक परिसर में विश्व के सभी प्रमुख धर्मो के धर्मस्थल बनेंगे ।जहाँ से मानवता,भाईचारा एवम विश्ववन्धुत्व का प्रचार होगा।धराधाम से जुड़ने वाले कि संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।विश्व के लगभग 100 देशों से अधिक लोग धराधाम पेज से फेसबुक पर जुड़े हुए है।डॉ सौरभ मानवता के अप्रतिम मिशाल बनकर विश्व के लिए अद्वितीय उदाहरण बनेंगे जिसका सम्मान सभी धर्मों के लोग करेंगे।डॉ सौरभ को अब तक दर्जनों राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय  स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके है। हाल देखते है कि सौरभ का प्रयास कितना रंग लाता है।उक्त समारोह  के मुख्य अतिथि प्रो रेसलर एवम फ़िल्म अभिनेता गोपाल परासर,विशिष्ट अतिथि चर्चित गायक राजा सिंह
 संचालन  हरियाणा की श्वेता छाबड़ा ,अध्यक्षता राजेश यादव अध्यक्ष यूथ इंडिया बोर्ड,विजय बाबू शर्मा,सुमन सोनी  ने कार्यक्रम में चार चांद लगाया।
डॉ सौरभ के साथ     नारी सम्मान संरक्षण  के लिए मध्यप्रदेश  हरदा की लाडो अभियान की ब्रांड अम्बेसडर की गीता पाण्डेय ,समाजसेवा में दिल्ली की शिखा भारद्वाज,पुष्पा द्विवेदी, जबलपुर, शरण्या अंतराष्ट्रीय पदक विजेता, अर्चना तिवारी राष्ट्रीय पदक विजेता दिल्ली  ,डॉ केतन तलसानिया अहमदाबाद,प्रशांत उपाध्याय मध्यप्रदेश,आरुनामा बिलवाद राजस्थान खेल   बॉक्सिंग,अदित्यनाम बॉक्सिंग,उमेश कुमार   अनिल कुमार ,शिक्षा सहित  देश की कई और शख्सियत को भी सम्मानित किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh