भ्रष्टाचार के आरोप में संतकबीरनगर व बस्ती के एआरटीओ सहित चार लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर । भ्रष्टाचार के मामले में संत कबीर नगर के पीटीओ एवं प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन संदीप चौधरी, बस्ती पीटीओ प्रभारी एआरटीओ बस्ती प्रवर्तन शैलेंद्र कुमार तिवारी बस्ती पीटीओ के ड्राइवर उत्तम चंद्र और देवरिया आरटीओ सिपाही अनिल कुमार शुक्ला को को गिरफ्तार किया गया है
इनके ऊपर ओवरलोडिंग के जरिए सरकार को राजस्व का भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है,
आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के इस मामले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था, ऐसा पहली बार है जब आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ इतनी बड़ी सीधी कार्यवाही की गई हो इस घटना से बस्ती संतकबीरनगर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है ।
ये गिरफ्तारियां एसआईटी प्रभारी सुमित शुक्ला की अगुवाई में थाना बेलीपार के s.h.o. संतोष सिंह और नित्यानंद पांडे ने अलग-अलग स्थानों से की है
बताया जाता है आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लोडिंग गाड़ियां चलाने वाले एक रैकेट हो 24 जनवरी को बेलीपार के महरौली स्थित मधुबन ढाबा से एसटीएफ ने दबोच लिया था के सरगना सहित रैकेट के 6 सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ ने इनके पास से गोपनीय डायरी और रजिस्टर भी बरामद किया था जिसमें पूर्वांचल के कई जिलों के आरटीओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महीनों में दी जाने वाली रकम का हिसाब किताब लिखा जाता था, एसटीएफ ने सभी आरोपियों को बेलीपार थाना में दाखिल किया था ।
पता चला है कि इस मामले में अभी और पूछताछ चल रही है अंदेशा है कि अभी इसमें और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती है ।
आरोपी बेलीपार पुलिस थाने से गिरफ्तार किए गए थे, ढाबे के मालिक महरौली निवासी धर्मपाल सिंह मनीष सिंह विवेक सिंह श्रवण कुमार गौड़, राम सजन तथा देवरिया जिले के कपार वारघाट निवासी शैलेश मल्ल शामिल थे, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया, इसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी टीम का गठन किया गया जिसमें मंगलवार को संत कबीर नगर के एआरटीओ सहित चार लोगों को दबोच लिया गया,
धर्मपाल सिंह, ओवरलोडिंग गाड़ियों नो एंट्री कराने वाले किंग के रूप में माना जाता है बताते हैं कि सोनभद्र जिले में भी इसका बोलबाला था और आरटीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अच्छी पैठ होने के नाते इस पर जल्दी कोई हाथ नहीं डालता था, एसटीएफ ने इन सभी लोगों के खिलाफ संगठित गिरोह मामले में थाना बेलीपार में मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि इस मामले की जानकारी जुटाने में एसटीएफ टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी, इसके लिए एटीएम की एसटीएफ की टीम ने बारातियों को रुकने का बहाना बनाकर होटल को बुक कराया था इसी बहाने 2 दिन तक किसी होटल पर रहकर गतिविधियों पर नजीर नजर रखी जा रही थी जब सभी लोग इकट्ठा हुए तो ही एसटीएफ टीम ने इन्हें दबोच लिया
Comments
Post a Comment