दिल्ली हिंसा में 10 कई मौत,135 घायल,10 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज़


नई दिल्ली । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध और समर्थन को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में छिटपुट हिंसा मंगलवार को भी जारी है। दोपहर बाद भजनपुरा इलाके में जमा भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया है। यह पथराव भजनपुरा चौक पर हो रहा है। वहीं,  उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिस्साग्रस्त इलाकों में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मार्च शुरू कर दिया है। 


यमुनापार उपद्रव मामले में अब तक एक पुलिस कर्मी सहित 10 की मौत हो चुकी है। हिंसा में 35 लोग घायल हैं। पुलिस ने दर्ज किए 11 मुकदमें दर्ज किए हैं।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) के साथ कई नेता राजघाट पर शांति के लिए प्रार्थना की।  दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि इससे ज़्यादा शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती,जो था वो भी लुट गया।


ये माना जाता था कि दिल्ली सुरक्षित है लेकिन सो्मवार तो इन्होंने राजधानी भी आग के हवाले कर दी।  वहीं, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद विस्तार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ज्वाइंट सीपी भी मौजूद रहे। लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की जा रही है। वहीं, ब्रह्मपुरी रोड पर भी फ्लैग मार्च जारी है, यहां रात में जमकर गोलियां चली थीं। फिलहाल यहां पर शांति है।


 इस बीच भड़काऊ बयान पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (BJP MP Gautam Gambhir)  ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने पूर्व विधायक कपिल मिश्रा का जिक्र करते हुए कहा कि भड़काऊ बयान देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वह कपिल मिश्रा हों या फिर कोई और हो, अगर गलत है तो कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, मंगलवार दोपहर में मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास कबीर नगर इलाके में पथराव की खबर है। हिंसक प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।


पूर्व अधिकारी वजाहत हबीबुल्लाह (Former CIC Wajahat Habibullah) ने सुप्रीम में याचिका दायर कर दिलली में हुई हिंसा मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है। इस पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है। वहीं याचिका में यह भी मांग की गई है कि शाहीन बाग समेत दिल्ली के जिन इलाकों में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं वहां पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।  दिल्ली हाई कोर्ट में मौजपुर, जाफराबाद समेत उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा के मद्देनजर याचिका दायर की गई है।  



 वहीं, मंगलवार सुबह से जारी हिंसा के बीच मौजपुर चौक पर महिलाओं ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। इसी के साथ भीड़ ने मौजपुर ने ही एक घड़ी, एक एसी  और जूते की दुकान में आग लगा दी। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने करावल नगर रोड पर आग लगा दी है और किसी को आगे जान नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक एक पुलिसकर्मी समेत कुल 7 लोगों की मौत पिछले दो दिन की हिंसा की दौरान हुई है।  दिल्ली हिंसा पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि 2-3 महीने से CAA-NRC को लेकर प्रदर्शन और हिंसा हो रही है। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। सरकारी पक्ष के लोग भड़काऊ बयान देते हैं।  कपिल मिश्रा कहते हैं ट्रंप के जाने के बाद निपट लेंगे।


इस तरह से लोकतंत्र में सरकारें काम नहीं करतीं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, उत्तर पूर्वी जिले के मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में मंगलवार सुबह भी पथराव किया गया, हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।  भीड़ ने नर्सिंग होम के बाहर लगे बिजली के खंभे को तोड़ दिया, जिससे कल्याण सिनेमा और घोंडा के कुछ इलाकों की बिजली चली गई। गोकुलपुरी इलाके में हुई हिंसा में घायल डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा (Shahdara DCP Amit Sharma) को होश आ गया है। उनकी रात को सर्जरी भी गई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।  पूर्वी दिल्ली स्थित ब्रह्मपुरी रोड पर सारी दुकानें बंद हैं, साथ ही सार्वजनिक सेवा बिल्कुल बंद है।


लोग समूह बनाकर सड़क पर खड़े हैं। CAA-NRC के विरोध और समर्थन के दौरान हिंसा के मद्देनजर रविवार और सोमवार को भड़की हिंसा के मद्देनजर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों के साथ अधिकारियों को भी हिंसा के मद्देनजर बातचीत के लिए बुलाया गया है। हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सभी स्कूल मंगलवार को बंद हैं। ऐसे शिक्षा विभाग के आदेश पर किया गया है। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।


 


Source jnn


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर