Top News

2,000 रुपये के नोटों की छपाई सरकार ने बंद की ? वित्त राज्य मंत्री ने दिए सवालों के ये जवाब





दिल्ली : वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को रोकने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।

2,000 रुपये के नोटों की छपाई सरकार ने बंद की? वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिए सवालों के जवाब


लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब
2,000 rupees notes circulation: क्या केंद्र सरकार ने 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को बंद करने का आदेश दिया है? बीते करीब दो महीनों से उठ रहे इस सवाल का सरकार की ओर से जवाब दिया गया है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को रोकने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।



हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक ने अपने एटीएम में बदलाव के आदेश दिए हैं। दोनों सरकारी बैंकों ने अपने एटीएम में 200 और 500 रुपये डालने के लिहाज से बदलाव शुरू किए हैं। सरकारी बैंकों की ओर से एटीएम में 2,000 रुपये के नोट न डालने के आदेश और सरकार की ओर से छपाई को रोकने के सवाल पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।


ठाकुर ने कहा, ‘2,000 रुपये के नोट के चेंज के लिए ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए एसबीआई और इंडियन बैंक ने 500 और 200 रुपये के नोटों के लिहाज से एटीएम में बदलाव शुरू किए हैं।’ उन्होंने कहा कि नोटों की छपाई का फैसला आरबीआई की सलाह पर सरकार की ओर से लिया जाता है ताकि देश में अलग-अलग करेंसी के नोटों का संतुलन बना रहे।


उन्होंने बताया कि देश में फिलहाल 7.40 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि देश में फिलहाल 19,624 मिलियन 100 रुपये के नोट प्रचलन में हैं, जिनकी कीमत 1.96 लाख करोड़ रुपये होती है। इसके अलावा 42,784 करोड़ रुपये मूल्य के 50 रुपये के नोट चल रहे हैं।


गौरतलब है कि पिछले दिनों यह खबर थी कि सरकार ने 2,000 रुपये के नोटों की प्रिंटिंग को ही रोकने का आदेश दिया है। यही नहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक सरकारी बैंक ने सभी शाखाओं से 2,000 रुपये के नोटों को वापस मंगाया है और अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह ग्राहकों के रकम निकालने पर 2,000 रुपये के नोट न दें।



 

Sabhar jansatta

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume