Top News

55 उपप्रधान परीक्षक एवं 250 परीक्षक उपस्थित रहे, कुल 10086 कापियों का किया गया मूल्यांकन


संतकबीरनगर ।
हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद 2020 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की 243915 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सम्पादित कराने के लिए 89 उपप्रधान परीक्षक तथा 863 परीक्षकों को बोर्ड द्वारा नियुक्त किये गए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य/उपनियंत्रक रामकुमार सिंह ने बताया कि आज दिनाँक 17 मार्च को कुल 55 उपप्रधान परीक्षक एवं 250 परीक्षक उपस्थित रहे तथा कुल 10086 कापियों मूल्यांकन किया गया।
मूल्यांकन कार्य का औचक निरीक्षण संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल बस्ती ने किया मूल्यांकन कार्य एवं विद्यालय की साफ सफाई तथा कोरोना से बचाव का समुचित प्रबन्ध देख कर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने काफी सराहना किया तथा कहा कि आप सबकी सजगता ही कोरोना से बचाव है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh