बेमौसम बारिश और ओले गिरने से खड़ी फसल बर्बाद,किसानों के चेहरे मुरझाए


प्रयागराज/संतकबीरनगर । उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों की तरह संतकबीरनगर नगरी  में भी मौसम अचानक बेईमान हो गया है। यहां आज सुबह जमकर बारिश हुई और साथ ही ओले भी गिरे। करीब एक घंटे तक हुई बारिश और ओले गिरने से तापमान में भले ही गिरावट आ गई हो और मौसम सुहाना हो गया हो, लेकिन इससे किसानों को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों की गेंहू-सरसों, मटर और आलू की फसल तबाह हो गई है। इसके अलावा आम के पेड़ों पर आए बौर भी मौसम के इस बदले हुए मिजाज़ से खराब हुए हैं।



प्रयागराज में अब भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बीच बीच में हल्की बूंदा बांदी हो रही है। किसानों का कहना है कि उनकी तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज़्यादा नुकसान जिले के यमुनापार इलाके में हुआ है। यहीं सबसे ज़्यादा बारिश और ओले गिरे हैं।



मौसम में आए बदलाव का फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है। यमुनापार के कोरांव, मेजा, लेडिय़ारी, खीरी और नारीबारी इलाके में ज्यादातर दलहनी और तिलहनी के साथ गेहूं की अगेती फसलें भी चौपट हो गईं। फसल गिरने से गेहूं के दाने खराब होंगे। पिछले हफ्ते भी यमुनापार के कोरांव, मेजा, बड़ोखर, नारीबारी, घूरपुर में बारिश हुई थी। कई स्थानों पर ओले पड़े थे। इसके बाद बुधवार शाम बारिश हुई तो रात में ओले गिरे। मेजा, कोरांव क्षेत्र में सबसे ज्यादा वे गांव प्रभावित हुए जो नदियों के किनारे हैं। बेलन, टुडिय़ारी, टोंस, गोरमा, नैनी और लपरी नदियों के किनारे बसे सौ से ज्यादा गांवों में ओले गिरे।


 


Sabhar एबीपी गंगा


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर