Top News

उत्तर प्रदेश के सभी स्वाथ्य केंद्रों पर आरोग्य मित्र की होगी तैनाती, इस योजना से 22 लाख युवाओं को मिलेगा रोज़गार :-मुख्यमंत्री


लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोग्य मित्र की तैनाती की जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 22 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे।


मुख्यमंत्री योगी लोकभवन में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कौशल सतरंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।


कार्यक्रम में उन्होंने सीएम युवा हब समेत सात नई योजनाओं का शुभारंभ किया। समारोह में कौशल प्राप्त व आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।



                                   विज्ञापन


कार्यक्रम में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे।


मास्क लगाकर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा



छात्र-छात्राओं ने मास्क पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में मास्क लगाकर हिस्सा लिया। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करने के साथ ही सावधानियां बरतने के आदेश दिए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए।


 


Sabhar amarujala


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume