सूचना न देने वाले विदेशी तब्लीगी लोगों पर दर्ज हो FIR-सीएम योगी


लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को प्रदेश के प्रमुख अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम ने ग़रीबों को मुफ़्त राशन देने और हेल्थ प्रोटोकॉल पर जरूरी निर्देश दिए. साथ ही दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) से जुड़े मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि तबलीगी जमात में शामिल हुए प्रदेश में जहां-जहां विदेश से आए लोग हैं, उन लोगों पर कार्रवाई की जाए. इनकी सूचना नहीं देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें और कार्रवाई करें.
बैठक में बताया गया कि यूपी के कई जगहों पर विदेशी रुके थे, लेकिन यहां जिला प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी गई. सीएम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें क्वारेंटाइन किया जाए. साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए.



लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाए: सीएम 


सीएम ने इसके अलावा जिला स्तर पर जिला मुख्यालय पर सभी नगर निगम व नगर पालिकाओं में भी क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए. उन्होंने लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही यूपी के सभी जिलों में सरकारी कम्युनिटी किचन चालू रखने को कहा. सीएम योगी ने सभी डीएम से निजी संस्थाओं व धार्मिक संस्थाओं में भी किचन चालू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यूपी में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे. साथ ही राशन वितरण प्रणाली में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन किया जाए. कोई कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
उधर, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुए तब्लीगी जमात में उन्नाव जिले की नगर पंचायत कुरसठ के रहने वाले दो मौलवी भी शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अलर्ट के बाद उन्नाव जिला प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद उन्नाव के स्वास्थ्य विभाग ने उनकी पहचान की. दोनों मौलवी 7 मार्च को ही दिल्ली से वापस आने का दावा कर रहे हैं, वहीं जिले की स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने उन्हें अपनी निगरानी में ले लिया है. मौलवियों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है.


 


Source news 18


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर