एक अप्रैल से ये 42 डीज़ल गाड़ियां हो जाएंगी बंद,अब Bs6 मानक के अनुरूप ही सड़क पर दिखेंगी गाड़ियां



  • जिन वाहनों को आज से भारत में बंद कर दिया जाएगा उनमें देश की लोकप्रिय हैचबैक Swift और Baleno के डीजल मॉडल भी शामिल हैं। इनके अलावा Renault, Volkswagen, और Skoda ने भी अपने पोर्टफोलियो से डीजल वाहनों को बंद करने का फैसला किया है।


 



  • भारत में आज से बंद हो जाएंगी 42 डीजल गाड़ियां, नए BS6 मानकों के लागू होने पर देखें क्या पड़ेगा असर


देश में आज यानी 1 अप्रैल से नए उत्सर्जन मानक BS6 लागू होने जा रहे हैं। इन नए मानकों के लागू होने से करीब 40 डीजल कारों और Suv को भारतीय बाजार में बैन कर दिया जाएगा। क्योंकि वर्तमान में वाहन निर्माता कंपनियां पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर फोकस कर रही हैं। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी सहित कई कार निर्माता कंपनियों ने BS6 डीजल वाहनों की बिक्री ना करने का फैसला किया है। जिसक पीछे बड़ा कारण डीजल कारों की तेजी से घटती मांग है।


जिन वाहनों को आज से भारत में बंद कर दिया जाएगा उनमें देश की लोकप्रिय हैचबैक Swift और Baleno के डीजल मॉडल भी शामिल हैं। इनके अलावा रेनो, फॉक्सवैगन और स्कोडा ने भी अपने पोर्टफोलियो से डीजल वाहनों को बंद करने का फैसला किया है। नए उत्सर्जन मानक लागू होने के साथ ही देश इस समय एक भयावह बीमारी की चपेट में है, जिसके चलते देश भर में डीलरशिप पुराने स्टॉक को लेकर भारी दबाव में हैं।



मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एंड सेल्स डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव कहते हैं कि, “वर्तमान में देश में बिकने वाले 86 डीजल मॉडल में से कुल 42 को बंद कर दिया जाएगा।” जिनके पीछे वजह डीजल वाहनों की घटती मांग और उन्हें BS6 अपडेट करने में होने वाली लागत है। बता दें, भारत में डीजल कारों की मांग लगातार कम हो रही है क्योंकि डीजल कारें पेट्रोल कारों की तुलना में अधिक महंगी हैं और हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच अंतर काफी कम हो गया है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में डीजल कारों की जीवन अवधि 10 साल है, जबकि पेट्रोल मॉडल का जीवनकाल 15 साल है। जिसके कारण ग्राहक पेट्रोल मॉडल को ज्यादा पसंद करते हैं।


फिलहाल देखने वाली बात यी होगी कि नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने से ग्राहक अभी भी बीएस4 वाहनों को खरीदते हैं, या फिर बीएस6 को ही चुनते हैं।


 


Source jansatta


 


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर