अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनीं समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश



(Report - Mohammad Sayeed Pathan)

संतकबीरनगर, 13 सितंबर 2025। अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने आज थाना मेहदावल में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आमजन की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

श्री सिंह ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाए तथा वास्तविक स्थिति का आकलन कर समाधान कराया जाए। उन्होंने जोर दिया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए और जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना आवश्यक है, उन्हें विधिवत रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित जनता ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर