Top News

पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन का किया निरीक्षण, खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी



(Report-& Editing By Mohammad Sayeed Pathan)

संत कबीर नगर, 13 सितम्बर 2025। पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना मेहदावल अंतर्गत निर्माणाधीन फायर स्टेशन भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता की गहन जांच की और खामियां पाए जाने पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ईंट, सीमेंट, कंक्रीट, सरिया, मोरंग आदि सामग्रियों की मानक के अनुरूप जांच की और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित मानक के विपरीत सामग्री पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन एक महत्वपूर्ण भवन है, जो न केवल विभागीय जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि आपात स्थितियों में जनता की सुरक्षा से भी सीधा जुड़ा है। इसलिए निर्माण में उच्च गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण स्थल पर स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए और सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए, ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यदायी संस्था के कर्मचारी, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय, फायर सर्विस प्रभारी अशोक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

..................................................………..................

#फायरस्टेशननिर्माण #गुणवत्ता_की_जांच #संतकबीरनगर
#निर्माणकार्य #पुलिसअधीक्षकनिरीक्षण
#सुरक्षा_सुविधा #गुणवत्ता_पर_समझौतानहीं
#बेहतर_इंफ्रास्ट्रक्चर #साफसफाई_अभियान
#जनहित_में_निर्माण #FireStationInspection #QualityCheck #SantKabirNagar #ConstructionWork #SPInspection #SafetyInfrastructure #NoCompromiseOnQuality #BetterFacilities #CleanAndSafe #PublicSafety


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume