पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर वृक्षारोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
संत कबीर नगर, कांटे मंडल – असनहरा क्षेत्र के बूथ संख्या 188 स्थित मां समय महारानी मंदिर, चंगेरा मंगेरा में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने मंदिर परिसर में एक सागौन का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शैलेश कुमार राजभर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,
"पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। ‘अंत्योदय’ का उनका सिद्धांत हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करने की प्रेरणा देता है।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।
इस अवसर पर कांटे मंडल मंत्री संदीप गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सरोजा राजभर, अर्जुन सिंह, मां समय महारानी मंदिर के पुजारी रामधनी दास महाराज, संजू सहित कई अन्य स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को स्मरण करना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु कार्य करने का संकल्प दोहराना भी था।

Comments
Post a Comment