संतकबीरनगर। अपना दल (एस) की जनपद इकाई द्वारा शुक्रवार को आरक्षण के जनक एवं महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा और समान अवसर के सिद्धांतों को याद करते हुए समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया ने किया।
मुख्य अतिथि पुष्कर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सम्मान और अवसर पहुंचाने का उनका सपना आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने आगामी 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले पार्टी के विशेष कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए जिले के अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उसमें सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण जैसी दूरदर्शी व्यवस्था लागू कर समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके आदर्श वर्तमान समय में भी सामाजिक समानता और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इस अवसर पर महिला मंच की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, व्यापार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महिला मंच की जिला सचिव पूनम गुप्ता, किसान मंच के प्रदेश महासचिव रामवृक्ष पटेल, राम पारस निषाद, विकास चौधरी, अमरनाथ गुप्ता, रामजीत गुप्ता, दीप नारायण चौधरी, रामचंद्र पटेल, हरिनाथ पटेल, चंद्रशेखर सिंह, कुसुम मौर्य, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छत्रपति शाहूजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
#अपना_दल_एस #छत्रपति_शाहूजी_महाराज #ShahuMaharaj #आरक्षण_के_जनक #सामाजिक_न्याय #समानता #SantKabirNagar #संतकबीरनगर #पुष्कर_चौधरी #डॉ_पीसी_पटेल #लखनऊ_कार्यक्रम #राजनीतिक_समाचार #उत्तर_प्रदेश #MissionSandesh #MissionSandeshNews #मिशन_संदेश #HindiNews #UPNews #PoliticalNews #SocialJustice

Post a Comment