Top News

पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को खलीलाबाद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।




पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को खलीलाबाद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आम आदमी पार्टी संतकबीरनगर इकाई द्वारा यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री होश में आओ", "पीओके का छोड़ा मौका, मोदी का देश को धोखा" जैसे नारों और बैनरों के साथ अपनी नाराज़गी जताई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान के प्रति ढुलमुल रवैया अपना रही है, जो देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ समझौता है। नोट - वीडियो में कम्यूटर आधारित वाइस गलती से पूर्व मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बोला गया गए , कृपया इसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समझा जाय

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume