Top News

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की संत कबीर नगर जिला इकाई गठित, मोहम्मद सईद पठान जिलाध्यक्ष, आशू सिंह महामंत्री मनोनीत*


(Report and edited by-Mohammad Sayeed Pathan)

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की संत कबीर नगर जिला इकाई का गठन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रदेश अध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के पत्रकारों की संगठनात्मक एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बैठक में डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम को जिला संरक्षक, मोहम्मद सईद पठान को जिला अध्यक्ष तथा आशु सिंह को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पदों पर पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषित पदाधिकारियों में देवेंद्र कुमार मिश्रा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ईमान करीम एवं मोहम्मद हाशिम को जिला उपाध्यक्ष, केदारनाथ उपाध्याय एवं अखिलेश यादव को जिला सचिव बनाया गया। वहीं मैनुल आब्दीन, राम भजन वर्मा एवं अमृत पांडेय को जिला उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में अनिल श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, आशुतोष दुबे को लीगल एडवाइजर तथा इजहार शाह एवं कृष्ण गोविंद राव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

संगठन की ओर से बताया गया कि नवगठित जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव को सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है। माना जा रहा है कि जिला इकाई के गठन से जनपद में पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने में मदद मिलेगी।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं और संगठन को ब्लॉक एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

नवगठित जिला इकाई के संरक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पत्रकार हितों के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने तथा संगठन की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जनपद में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh