Top News

संतकबीरनगर: ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ का उठाएं लाभ, आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद


Report by- Mohammad Sayeed Pathan Editor Mission Sandesh 

संतकबीरनगर, । अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर की ओर से ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ के तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति बंटवारा, वाणिज्यिक विवाद और अन्य उपयुक्त मामलों को मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया जा सकता है।

मध्यस्थता की प्रक्रिया प्रशिक्षित मध्यस्थों की सहायता से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित की जा सकती है। आपसी सहमति से समझौता होने पर नियमानुसार न्यायालय में लंबित मामले का निस्तारण कराया जा सकता है। मध्यस्थता असफल होने पर केवल इस आधार पर मुकदमे पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।

यहां करें संपर्क: इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तहसील विधिक सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh