Report by- Mohammad Sayeed Pathan Editor
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर जिले में रहने के आरोप में मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिला प्रशासन ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया था, लेकिन वह कथित रूप से छिपकर जिले में रह रहा था।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुशहवा से आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में थाना महुली पर मु0अ0सं0 436/2026, उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध हत्या, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न आरोपों से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, मुकदमों में नाम दर्ज होना दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं है।
मिशन संदेश | संतकबीरनगर

Post a Comment