Top News

दिल्ली की नई विधानसभा में 52 विधायक करोड़पति, 43 पर आपराधिक मामले दर्ज,, 7 विधायक दसवीं पास 14 हैं 12 वीं पास


नई दिल्ली. नई विधानसभा के 70 विधायकों में से 52 करोड़पति हैं, यानी उनके पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। मुंडका सीट से आप विधायक धरमपाल लाकड़ा सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है,जबकिसबसे कम 76 हजार 421 रुपए की संपत्ति आप विधायक राखी बिड़लां के पास है। नई विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछली विधानसभा में 44 विधायक करोड़पति थे।


पार्टी इस बार कितने करोड़पति पिछली बार कितने थे
आप 45 41
भाजपा 7 3
5 साल पहले सबसे अमीर रहीं प्रमिला कीसंपत्ति घटी


2015 में आप विधायक प्रमिला टोकस सबसे अमीर थीं। उनके पास उस वक्त 87.91 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो अब घटकर 80.89 करोड़ रुपए हो गई।


नाम/सीट पार्टी                             संपत्ति (रुपए में)
धरमपाल लाकड़ा, मुंडका आप        292.12 करोड़
प्रमिला टोकस, आरकेपुरम आप।     80.89 करोड़
राजकुमार आनंद, पटेल नगर आप    78.91 करोड़
धनवती चंदेला, राजौरी गार्डन आप।   56.90 करोड़
नरेश बाल्यान, उत्तम नगर आप।        56.40 करोड़
मंगोलपुरी से आप विधायक राखी बिड़लां के पास सबसे कम संपत्ति


पिछली बार भी सबसे कम संपत्ति राखी बिड़लां के पास ही थी। उनके पास उस समय 18 हजार रुपए की संपत्ति थी।


नाम/सीट                              पार्टी सपंत्ति (रुपए में)
राखी बिड़लां,मंगोलपुरी आप    76 हजार 421
संजीव झा, बुराड़ी आप           10.37 लाख
सोमदत्त, सदर बाजार आप       11.96 लाख
भावना गौड़, पालम आप          14.28 लाख
ऋतुराज झा, किराड़ी आप         14.88 लाख


आपराधिक रिकॉर्ड : 43 विधायकों पर क्रिमिनल केस, पिछली बार से 19 ज्यादा नए विधायकों में 43 ऐसे विधायक हैं, जिनके ऊपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से 5 भाजपा और आप के 38 विधायक हैं। सबसे ज्यादा 13 मामले मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल पर दर्ज हैं। 2015 में केजरीवाल के ऊपर 10 मामले चल रहे थे।2015 में 24 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले थे।इनमें से 23 आप के और एक भाजपा का था।


7 विधायक 10वीं पास, 14 विधायक 12वीं पास
उत्तम नगर से जीते नरेश बाल्यान और सीलमपुर से जीते अब्दुल रहमान सबसे कम पढ़े-लिखे विधायक होंगे। दोनों सिर्फ आठवीं पास हैं। 7 विधायक 10वीं पास हैं। 14 विधायक 12वीं पास हैं। इनमें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को छोड़कर सभी आप के हैं।18 विधायक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनमें दो भाजपा के और 16 आप के हैं। 24 विधायक ग्रेजुएट हैं। इनमें 5 भाजपा के टिकट पर जीते हैं। 5 विधायक अलग-अलग डिप्लोमा कर चुके हैं।


कुलदीप सबसे युवा, राम निवास सबसे उम्रदराज
कोंडली से जीते 30 साल के कुलदीप कुमार सबसे युवा विधायक। शाहदरा से जीते 72 साल के राम निवास गोयल सबसे उम्रदराज हैं। गोयल पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।


 


Source Bhaskar


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh