इटावा पुलिस ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


*जनपद इटावा में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध  रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को 78 गैस सिलेंडर एवं 05 गैस रिफिलिंग मशीन सहित गिरफ्तार किया गया*


*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-*


   दिनांक 18.02.2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस को  मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरैया तिराहे के निकट नगला जगे में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचा गया एवं मुखबिर द्वारा उक्त स्थान की ओर इशारा कर बताया यही वह स्थान है जहां पर अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा है पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर 01   अभियुक्त को 02 गैस सिलेंडर व 01 गैस रिफिलिंग सहित गिरफ्तार किया गया । 
  गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पुलिस पूछताछ में  बताया गया कि  वह विभिन्न गैस एजेंसियों की गाड़ी से एक साथ कई घरेलू सिलेंडर प्राप्त करता है तथा उसके द्वारा छोटे गैस सिलेंडरों  एवं गाड़ियों में गैस रिफिलिंग करता है
 पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया  यह भी बताया गया कि उसके गांव का ही एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करता है जिसकी निशानदेही पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तों की निशानदेही पर एक अन्य स्थान से 57 गैस सिलेंडर बरामद किए गए । 



उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0135 /20 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया। 
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
   1. दिनेश कुमार पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम राजा का बाग थाना सिविल लाइन जनपद इटावा। 
2. मुकेश यादव पुत्र गया प्रसाद उर्फ लल्ला मास्टर निवासी ग्राम राजा का बाग थाना सिविल लाइन जनपद इटावा। 
*बरामदगी-*  
    1. 78 गैस सिलेंडर 
    2. 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे 
    3. 05 गैस रिफिलिंग मशीन  
    4. 08 गैस रिफिलिंग पाइप एवं  अन्य उपकरण


*पुलिस टीम-* श्री मदन गोपाल गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मय टीम


 सोशल मीडिया सेल
 


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर