Top News

पूर्व पत्नी के घर के सामने धरने पर बैठा "IPS अफसर" बच्चों से नहीं मिलने दे रही है पूर्व पत्नी


कर्नाटक में एक आईपीएस अधिकारी अपनी पूर्व पत्नी के घर के सामने धरने पर बैठ गए. दरअसल, कलबुर्गी के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (आईएसडी) में बतौर पुलिस अधीक्षक (एसपी) तैनात अरुण रंगराजन का अपनी पूर्व पत्नी से विवाद चल रहा है. यह विवाद बच्चों को लेकर है. रविवार को आईपीएस अफसर को उनकी पूर्व पत्नी ने बच्चों से मिलने नहीं दिया, इसके बाद वह फुटपाथ पर ही धरने पर बैठ गए. दोनों को एक बेटा और एक बेटी है.


आईपीएस ऑफिसर अरुण रंगराजन इंटरनल सिक्योरिटी डिवीजन में एसपी के पद पर तैनात हैं. जबकि उनकी पत्नी कर्नाटक पुलिस में डीसीपी हैं. दोनों की शादी कुछ साल पहले हुई है.


कुछ सालों के बाद दोनों के बीच अनबन हो गई. इसके बाद तलाक लेने के लिए दोनों फैमिली कोर्ट गए. दोनों को एक बेटा और एक बेटी है. पुलिस अधिकारी अरुण रंगराजन अपने बेटे-बेटी से मिलना चाहते हैं. उनका आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी उन्हें अपने बच्चों से नहीं मिलने दे रही है.


इससे नाराज अरुण रंगराजन अपनी पूर्व पत्नी के घर के सामने धरने पर बैठ गए हैं. 


पुलिस ऑफिसर अरुण रंगराजन का कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी अदालत के आदेश के मुताबिक उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रही है. इससे वे बेहद निराश हैं. अरुण रंगराजन ने कहा कि बच्चों से उनका भावनात्मक लगाव है और उनकी पूर्व पत्नी उन्हें अपने बच्चों से अलग नहीं कर सकती है.


 


Source aajtak


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume