Top News

योगीराज में बदहाल है सड़क राहगीरों का चलना दुश्वार


बस्ती । विक्रमजोत राष्ट्रीय राजमार्ग  पर शंकरपुर नहर पुलिया से भौसिया पम्पहाउस तक जाने वाला मार्ग टूट कर गिट्टियां बिखर गई हैं।जिस पर चलना राहगीरों के मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गावों के लोगों के आने जाने का मुख्य मार्ग है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अभी दो बर्ष हुए इस मार्ग की मरम्मत हुए लेकिन मानक विहीन कार्य होने के चलते सड़क टूटकर गिट्टियां बिखर गई हैं। जिसपर अक्सर दो पहिया वाहन व सायकिल सवार अक्सर फिसलकर गिरकर चोटहिल हो जाया करते हैं छोटी छोटी गिट्टियों के टायर मे चुभ जाने से अक्सर गाड़ियां पंचर हो जाती है।यह मार्ग विक्रमजोत बाजार या अन्य जगहों के लिए आने जाने का मुख्य मार्ग है।



यह मार्ग चंद्रपलिया बी डी बांध से दस नंबर ठोकर होते हुए दुबौलिया बाजार तक जाता है।इस मार्ग पर रायपुर ,उड़गईया, धिरौली पांडेय, नयीदुनिया,भिखारीपुर, शोभा का पुरवा, रैदासपुर, पड़रिया, नेतवर, भौसिया, कन्हयीपुर, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, बेतावा, शम्भूपुर, लकड़ी, पकड़ी, सौरी, मलौली गोशाई,अर्जुनपुर, बघुवापार सिटकहापांडेय, दुधौरा,सहित तमाम गावों के लोगों के आने जाने का मुख्य मार्ग है।क्षेत्रीय लोगों ने बिभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh