अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को बताया एक गहरी साजिश, दिल्ली में हिंसा फैलाने के लिए यूपी से आये थे 300 लोग
दिल्ली ।
लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा हुई. चर्चा होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया. उन्होंने विपक्ष के हर सवालों का जवाब दिया. अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को एक गहरी साजिश बताया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में हिंसा फैलाने के लिए 300 लोग यूपी से आए थे. अमित शाह ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा. दिल्ली पुलिस 36 घंटे के अंदर हिंसा रोकने में सफल रही.

Parliament budget session live updates
Highlights
- लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा
- गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा में जवाब
- कांग्रेस के सात सांसदों का निलंबन वापस
- सर्वदलीय बैठक में लिया गया फैसला
19:23:33 PM IST
19:13:56 PM IST
19:06:52 PM IST
19:02:03 PM IST
18:56:29 PM IST
18:51:19 PM IST
18:43:18 PM IST
18:16:18 PM IST
18:10:58 PM IST
17:54:37 PM IST
16:52:28 PM IST
16:50:39 PM IST
16:34:22 PM IST
16:01:41 PM IST
15:41:14 PM IST
15:29:28 PM IST
15:22:37 PM IST
15:07:35 PM IST
14:56:09 PM IST
14:32:10 PM IST
13:38:02 PM IST
13:34:01 PM IST
13:10:56 PM IST
12:36:23 PM IST
12:26:53 PM IST
11:14:51 AM IST
11:03:12 AM IST
10:45:10 AM IST
- सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली होगी- अमित शाहगृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे दंगे में बहुत संपत्ति जली है. इसका मुझे दुख है. सार्वजिनक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली होगी. आगजनी करने वालों की संपत्ति जब्त होगी. इस हिंसा में मस्जिद ही नहीं मंदिर भी जले हैं. सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस के कार्यकाल में हुए. 1984 में 3000 सिख मार दिए गए, क्या हुआ. मोदी सरकार के आने के बाद कार्रवाई हुई. उससे पहले कांग्रेस के किसी भी नेता को सजा नहीं मिली. दंगा किसी को भी अच्छा नहीं लगता है. दिल्ली हिंसा साजिश के तहत हुई. दंगे में मारे गए सभी लोगों के परिवार को आश्वासन देता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
19:13:56 PM IST
- लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है- अमित शाहगृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देशभर में सीएए के समर्थन में भी रैलियां निकली हैं. ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि प्रो-सीएए वाले लोग निकले इसलिए हिंसा हुई. कांग्रेस के नेता लोगों को घर के बाहर निकलने के लिए कहते हैं. ये हेट स्पीच नहीं है तो क्या है. इस बयान के बाद 16 दिसंबर को शाहीन बाग का धरना शुरू हो गया. एक स्पीच होती है 17 फरवरी को. 24 फरवरी को ट्रंप जब भारत आएंगे तो हम बताएंगे कि भारत की सरकार क्या कर रही है. इसके बाद हिंसा की शुरुआत होती है. वारिस पठान 19 फरवरी को कहते हैं कि जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसे छीननी पड़ती है. इसके बाद 24 फरवरी को दंगे होते हैं.
19:06:52 PM IST
- 100 से ज्यादा हथियार बरामद- अमित शाहगृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंसा के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा. 100 से ज्यादा हथियार बरामद किया गया है. हिंसा को फंड देने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. किसी भी निर्दोष को सजा नहीं दी जाएगी. पूरे सबूत के बाद गिरफ्तारी की जा रही है.
19:02:03 PM IST
- 300 से ज्यादा लोग यूपी से आए - अमित शाहगृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर-पूर्व इलाका उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से जुड़ा हुआ है. मैं इतना कहना चाहता हूं कि सीआरपीएफ भेजनी चाहिए, सदस्य इसके लिए सुझाव दे सकते हैं, लेकिन मैं उनको यह बता दूं कि सीआरपीएफ, 22 और 23 तारीख को कुल 30 कंपनी, 24 तारीख को 40 कंपनियां, 25 तारीख को और 50 कंपनियां भेजी गई थीं. 26, 27, 28 और 29 तारीख को 80 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं जो अभी वहां पर तैनात की गई हैं. गुनहगारों को पकड़ने के लिए पूरी व्यवस्था शुरू कर दी गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 27 तारीख से आज तक 700 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई है.गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा दिल्ली में हिंसा फैलाने के लिए 300 से ज्यादा लोग यूपी से आए थे. यह गहरी साजिश थी.
18:56:29 PM IST
- अमित शाह इस वजह से खुद नहीं गएगृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रमों में बैठा था. मेरा जाना भी पहले से तय था. मैं जिस दिन गया उस दिन कोई घटना नहीं हुई. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मैं दिल्ली शाम को 6:30 बजे वापस आ गया था. मैं ताजमहल देखने नहीं गया था. मैं सीधा दिल्ली आया. उसके बाद दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में ट्रंप की अगवानी हुई. मैं वहां नहीं गया. दोपहर को लंच हुआ मैं वहां नहीं गया. रात को डिनर हुआ मैं डिनर में भी गया नहीं गया. पूरा समय मैं दिल्ली पुलिस के साथ बैठकर इस पूरे मामले की समीक्षा कर रहा था. मैंने ही अजीत डोभाल से विनती की थी कि आप जाइए और पुलिस का मनोबल बढ़ाइए. मैं इसलिए नहीं गया कि मेरे जाने से पुलिस मेरे पीछे लगती और पुलिस दंगे रोकने में अपने बल को नहीं लगा पाती.
18:51:19 PM IST
- पुलिस ने 36 घंटे में रोकी हिंसा- अमित शाहअमित शाह ने कहा कि पुलिस ने दंगे को दिल्ली में फैलने नहीं दिया. ये हिंसा दिल्ली के चार फीसदी और 13 फीसदी आबादी में सीमित रखने का काम पुलिस ने किया. 12 थानों में हिंसा रुकी रही. भड़काने का काम हर जगह हुआ. पुलिस की जिम्मेदारी थी हिंसा को रोकना. 24 फरवरी को 2 बजे के आसपास पहली सूचना मिली. 25 फरवरी को रात 11 बजे आखिरी सूचना मिली. दिल्ली पुलिस ने 36 घंटे में हिंसा को समेटने का काम किया. अजीत डोभाल के हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर अजीत डोभाल वहां गए थे. मैं जाता तो पुलिस मेरी सुरक्षा में लगती.
18:43:18 PM IST
- लोकसभा में अमित शाह का जवाबगृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में जिन लोगों की जान गई उनके प्रति दुख जताता हूं. जिस तरह से दंगों को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया गया था, मैं साफ करना पसंद करता हूं. अमित शाह ने कहा कि 25 फरवरी को रात 11 बजे के दिल्ली में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई. 2 मार्च को संसद भी थी.
18:16:18 PM IST
- असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर बड़ा आरोपगृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि हैदराबाद के इलाके में इन्होंने कई जगहों पर हिंदुओं के घर खाली कराए और कई लोगों को मारा. असदुद्दीन ओवैसी जब बोल रहे थे उनका वक्तव्य जैसे ही लोकसभा में खत्म हुआ उसके बाद जी किशन रेड्डी ने खड़े होकर के असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर आरोप लगाए हैं.
18:10:58 PM IST
- ओवैसी का गृह मंत्री पर बड़ा हमलाAIMIM के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम लोगों की जान बचाने में नाकाम रहे हैं. ऐसा दूसरी बार हुआ है. जब भारतीयों को मारा जा रहा था तो ट्रंप के आगमन पर नेवी बैंड क्यों प्ले किया जा रहा था. दिल्ली हिंसा सांप्रदायिक दंगा नहीं, एक प्रोग्राम है. उन्होंने कहा कि आप शर्मिंदा नहीं हैं बल्कि नाले में पड़े शवों पर गर्व करते हैं. मस्जिदें जलाई गईं. मस्जिद पर भगवा झंडे फहराए जा रहे. ओवैसी ने कहा कि उनकी आंखें कभी नहीं रोती हैं, उनको दुख नहीं होता है. 54 लोग मारे गए, गृह मंत्री क्यों नहीं बताते हैं कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच कहां है. अंकित शर्मा और फैजान की हत्या की जांच की जरूरत है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा पीएम मोदी भावुक हो गए थे जब एक महिला ने उनकी तुलना भगवान से कर दी थी. मैं जानना चाहता हूं कि पीएम किस तरह के भगवान है जिनका दिल दिल्ली हिंसा में हुई इतनी मौतों पर नहीं पिघला. सरकार हिन्दुओं को भड़का रही है. 1000 लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया है. मैं संविधान की रक्षा कर रहा हूं, यही मेरा गुनाह है और यह सरकार मुझे इसके लिए सजा दे रही है. मैं सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में दिल्ली हिंसा के जांच की मांग करता हूं.
17:54:37 PM IST
- एनसीपी सांसद ने क्या कहाएनसीपी सांसद अमोल रामसिंह कोल्ही ने कहा कि शाहीन बाग जैसे धरने महाराष्ट्र में कई जगह हो रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार के संवाद की वजह से वहां भाईचारा अभी भी कायम है.
16:52:28 PM IST
- अल्पसंख्यकों में क्यों भ्रम पैदा किया जा रहा- राजीव रंजन सिंहजेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर देशभर में अलग-अलग विरोध प्रदर्शन करके देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. सीएए का विरोध करना है तो सकारात्मक विरोध करिए, नकारात्मक विरोध क्यों कर रहे हैं?आपको सीएए का विरोध करना है तो सरकार से कहिए न कि हम कि एक्ट के इस प्रावधान का विरोध करते हैं. जब प्रधानमंत्री ने कह दिया है कि एनआरसी लाने का कोई विचार नहीं है तो फिर सीएए को एनआरसी से जोड़कर देश के अल्पसंख्यकों में क्यों भ्रम पैदा किया जा रहा है?
16:50:39 PM IST
- विनायक राउत बोले- गृह मंत्री और इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही थींशिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि जब दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली आए थे तो दिल्ली में जो हिंसा हुआ उससे हमारे देश की छवि खराब हुई. इतनी लोगों की जानें चली गईं, ऐसे में हमारे देश के गृह मंत्री और इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही थीं? शाहीन बाग में 20-25 लोगों से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में लोग शामिल हो गए, गृह मंत्री और इंटेलीजेंस एजेंसियां क्या कर रही थीं? महाराष्ट्र में भी कुछ जगहों पर शाहीन बाग जैसे विरोध प्रदर्शन शुरू हुए लेकिन हमारे सीएम उद्धव ठाकरे ने उनसे बात की और सबको समझा लिया. फिर दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं हो पाया?
16:34:22 PM IST
- सौगत रॉय का अमित शाह पर निशानाटीएमसी सांसद सौगत रॉय ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि ट्रंप के आगमन पर अमित शाह मोटेरा में थे. इस वक्त दिल्ली में हिंसा हुई. 26 फरवरी को स्थिति सामान्य हुई. अजीत डोभाल के सड़क पर उतरने के बाद शांति आई. गृह मंत्री क्यों नहीं गए. उनको इस्तीफा देना चाहिए. भगवान के नाम पर वह इस्तीफा दे दें. सौगत रॉय ने दिल्ली हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की.
16:01:41 PM IST
- मीनाक्षी लेखी का विपक्ष को जवाबमीनाक्षी लेखी ने कहा कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा दंगे कांग्रेस के कार्यकाल में हुए. टॉप 10 दंगे कांग्रेस के समय में हुए. 2002 के बाद गुजरात में कोई दंगे नहीं हुए. आज दिल्ली रो रही होगी. लोगों ने मुफ्त बिजली और पानी के लिए एक पार्टी को वोट दिया. लेकिन हमने देखा कि दंगे में करोड़ों का नुकसान हुआ. उन्होंने कहा कि दिल्ली बीजेपी के सांसदों ने शांति लाई. अगर अजीत डोभाल हिंसाग्रस्त इलाकों में जाते हैं तो क्या गलती है. वह NSA हैं. कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है. बीजेपी सांसद ने कहा कि 24 फरवरी को गृह मंत्री बैठक कर रहे थे. गृह मंत्रालय के सभी अधिकारी बैठक में थे. अमित शाह ने 1 बजे तक अधिकारियों को निर्देश दिया. 25 फरवरी की सुबह उन्होंने फिर अधिकारियों के साथ बैठक की. हिंसा रोकने के लिए उन्होंने उच्च नेताओं से मुलाकात की. 26 फरवरी को उन्होंने फिर बैठक की.
15:41:14 PM IST
- सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के कारण हिंसा- मीनाक्षी लेखीबीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा का समर्थन किया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि शरजील इमाम की हरकतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. वो लोग जो पीएम को कातिल और अमित शाह को तड़ीपार कहते हैं. आप कपिल मिश्रा को दिल्ली हिंसा के लिए कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं. पूरी हिंसा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर हुई.मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 14 फरवरी को सोनिया गांधी ने कहा कि कायर हैं वो लोग जो घर से नहीं निकले. इसके बाद उमर खालिद ने कहा कि सड़कों पर उतरना है. वारिस पठान ने कहा कि हम 15 करोड़ हैं लेकिन सबपर भारी पड़ेंगे, इनके बयानों के लिए कपिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
15:29:28 PM IST
- हिंसा में मरने वाले भारतीय थे- मीनाक्षी लेखीबीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हिंसा में मरने वाले भारतीय थे. कोई बांग्लादेशी हो इसकी जानकारी मुझे नहीं है. आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या की गई. उनपर 400 बार चाकुओं से हमला किया गया. मैं लोगों की मौत से दुखी हूं.
15:22:37 PM IST
- अधीर रंजन ने की डोभाल की तारीफकांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने NSA अजीत डोभाल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल के सड़क पर उतरते ही हिंसा थम गई. जहां अजीत डोभाल जा सकते हैं वहां अमित शाह क्यों नहीं जा सकते. गृह मंत्री के अलावा दो गृह राज्य मंत्री हैं उसके बाद भी अजीत डोभाल हिंसाग्रस्त इलाकों में गए. दिल्ली के कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके पास नहीं है.
15:07:35 PM IST
- अधीर रंजन बोले- सरकार बालाकोट में स्ट्राइक कर सकती है, लेकिन हिंसा नहीं रोक सकतीअधीर रंजन ने कहा कि सरकार कोशिश करती तो दिल्ली हिंसा को रोका जा सकता है. ये देश की राजधानी है. यहां की पुलिस को हम मॉर्डन मानते हैं. हथियार की कोई कमी नहीं है. फिर ये घटना क्यों घटी. तीन दिन लगातार ये घटना कैसे घटी. सरकार को जवाब देना होगा. गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक कहां थे. दिल्ली के कानून की जिम्मेदारी उनके पास है. अधीर रंजन ने कहा कि जब दिल्ली जल रही थी तो अहमदाबाद में ट्रंप का स्वागत किया जा रहा था. तीन दिन तक दिल्ली में जो हिंसा हुई उसमें आपकी क्या जिम्मेदारी थी. आपके दिल्ली के सांसद और विधायक कहां थे. गृह मंत्री से मैं जानना चाहता हूं कि आप खुद क्या कर रहे थे. सरकार की लापरवाही सबसे बड़ी वजह है. अधीर रंजन ने कहा जब बालाकोट में स्ट्राइक कर सकते हैं तो दिल्ली की हिंसा को क्या नहीं रोक सकते थे.
14:56:09 PM IST
- दिल्ली हिंसा पर क्या बोले अधीर रंजनलोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो रही है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि काफी समय से इस चर्चा की मांग हो रही थी. होली का त्योहार खत्म हुआ है लेकिन दिल्ली की खून की होली हमारा पीछा नहीं छोड़ती. सारे हिंदुस्तानी बैचेन हैं और जानना चाहते हैं कि कैसे ये घटना हुई और सरकार क्या कार्रवाई कर रही है कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो. उन्होंने कहा कि हिंसा में किसी की जय नहीं होती. पराजय सिर्फ इंसानियत की होती है. कोई कहता है कि कहीं हिंदू मरे, कहीं मुस्लिम मरे, लेकिन मरा तो एक इंसान है.
14:32:10 PM IST
- सदन में हुई घटना से मुझे पीड़ा हुई- स्पीकरलोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि दुनिया के अंदर भारत के लोकतंत्र की चर्चा होती है. और हमने इस देश में कई उतार चढ़ाव देखे. जब-जब भी संसद पर बात आई तो सभी दलों ने संसदीय मर्यादाओं की चर्चा की. संसद देश की 130 करोड़ की जनता की उम्मीदों का मंदिर है. सब चाहते हैं कि संसद में वाद-विवाद सही से हो. स्पीकर ने कहा कि पिछले 8 महीने संसद में आप सबके सहयोग से एक कीर्तिमान स्थापित हुआ. जनता का विश्वास और भरोसा संसद के प्रति बढ़ा है. ये सब आप सबके सहयोग से संभव हुआ. जनता का विश्वास संसद के प्रति बढ़ता जा रहा है. सदन में जो घटना पिछले दिनों घटी उससे मुझे पीड़ा हुई. मैं नहीं चाहता कि सदन में व्यवधान पैदा हो.
13:38:02 PM IST
- अधीर रंजन चौधरी ने जताई खुशीकांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि आपको (ओम बिड़ला) दोबारा यहां देखकर खुशी हो रही है. कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है जो हम नहीं चाहते हैं. हम भी चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही अच्छे से चले. हम विरोध के मकसद से नहीं आते हैं. सांसदों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ गलती हुई हो, लेकिन उसकी जांच होनी चाहिए.
13:34:01 PM IST
- 3 दिन बाद सदन पहुंचे ओम बिड़लालोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है. स्पीकर ओम बिड़ला ने तीन दिन बाद सदन की कार्यवाही का संचालन किया. विपक्षी सांसदों के व्यवहार के कारण वह सदन में नहीं आ रहे थे.
13:10:56 PM IST
- कांग्रेस सांसदों का निलंबन वापस होगालोकसभा अध्यक्ष की सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस के सातों सांसदों का निलंबन वापस किया जाएगा.
12:36:23 PM IST
- कार्यवाही दोबारा स्थगितलोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित कर दिया. सदन की कार्यवाही को 1.30 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है. कांग्रेस अपने सात सांसदों के निलंबन वापसी के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा कर रही है.
12:26:53 PM IST
- कांग्रेस सांसदों के निलंबन को लेकर बैठकलोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला की सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक शुरू हो गई है. कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन को लेकर बैठक हो रही है. कांग्रेस निलंबन वापसी की मांग कर रही है. आज लोकसभा में कांग्रेस ने निलंबन का मुद्दा उठाया था. निलंबन वापस होगा या नहीं इसी को लेकर यह बैठक हो रही है.
11:14:51 AM IST
- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगितहोली के बाद संसद की पहली कार्यवाही भी हंगामे के साथ शुरू हुई. राज्यसभा और लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया. हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. कांग्रेस ने अपने सात सांसदों के निलंबन का मुद्दा लोकसभा में उठाया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
11:03:12 AM IST
- कांग्रेस सांसदों का हंगामासंसद की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा में कांग्रेस अपने 7 सांसदों के निलंबन के फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है. कांग्रेस सांसद नारेबाजी कर रहे हैं. बता दें कि गौरव गोगोई समेत कांग्रेस के सात सांसदों को पूरे सत्र के लिए लोकसभा से निलंबत कर दिया गया है. पीठासीन सभापति पर पेपर फेंकने पर उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई है.
10:45:10 AM IST
- राज्यसभा में उठेगा येस बैंक का मामलाराज्यसभा में आज येस बैंक संकट का मामला उठेगा. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नोटिस दिया है.
10:44:16 AM IST
10:33:21 AM IST
- नियम 193 के तहत चर्चालोकसभा में नियम 193 के तहत दिल्ली हिंसा पर चर्चा होगी. इस नियम के तहत वोटिंग का प्रावधान नहीं है.
10:33:21 AM IST
- लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर होगी डिबेटलोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के लिए 2 घंटे का समय रखा गया है. विपक्ष संसद सत्र के पहले दिन से ही चर्चा की मांग उठाता रहा है, लेकिन सरकार ने कहा था कि हम होली के बाद चर्चा करने को तैयार हैं. विपक्ष लगातार संसद के दोनों सदनों में हंगामा करता रहा.
Sabhar aajtak
Comments
Post a Comment