भारत में मिले कोरोना वायरस के 62 मामले, आईपीएल मैच हो सकता है स्थगित
नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में अबतक 4000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। चीन के बाद लगभग हर द्वीप तक कोरोना पहुंच चुका है। भारत भी इसकी चपेट में है। इस बीच मुंबई में कोरोना के 2 और पॉजिटिव केस मिले हैं। इस बीच ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने समीक्षा बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि सरकार राज्य में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों को या तो स्थगित कर सकती है या उन्हें केवल टीवी दर्शकों तक सीमित कर सकती है। कोरोना से जुड़ी हर लाइव अपडेट यहां
- महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया, 'राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 10 पॉजिटिव मामले, इनमें से 8 पुणे में।'
- 11 Mar 08:57 PMस्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश: राज्य में कुल 9 नमूने पॉजिटिव पाए गए, 77 नमूनों के नतीजों का इंतजार है।
- 11 Mar 08:47 PMमहाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर आईपीएल मैचों को स्थगित करने या रद्द करने के लिए आम सहमति पर पहुंच गए। कल अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
- 11 Mar 08:20 PMपाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 20 हो गए।
- 11 Mar 08:02 PMदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के पांचवें मामले की पुष्टि हुई।
- 11 Mar 07:58 PMस्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि COVID-19 प्रभावित देशों से निकाले गए 948 लोगों में से 294 अलग-थलग रखे गए हैं लेकिन इनमें वायरस के लक्षण नहीं हैं।
- 11 Mar 07:53 PMदिल्ली: ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने आज कोरोना वायरस की रोकथाम और प्रबंधन के लिए वर्तमान स्थिति और कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी रहे मौजूद।
- 11 Mar 07:38 PMकोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
- 11 Mar 07:34 PMकोरोना वायरस के कारण फरवरी के महीने में पॉलिश्ड डायमंड एक्सपोर्ट में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
- 11 Mar 07:26 PMमुंबई में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मरीज मिले। इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 7 मामले हो गए हैं।
- 11 Mar 05:59 PMकर्नाटक सरकार ने टेम्पररी रेग्युलेशन 'कर्नाटक एपिडमिक COVID-19 रेग्युलेशंस, 2020' जारी किया जिसका उद्देश्य इस रोग के प्रसार को रोकना है।
- 11 Mar 05:40 PMकोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मामलों की एक अस्पताल में निगरानी चल रही है। उनके टेस्ट रिजल्ट का इंतजार हैः ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सीएम
विज्ञापन - 11 Mar 05:11 PMदेशभर में कोरोना वायरस का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि मुर्गा खाने वालों ने इससे किनारा कर लिया है, जिसके फलस्वरूप इसका रेट धड़ाम हो गया है। आलम यह रहा कि कर्नाटक के बेलागावी में एक पोल्ट्री फार्म चलाने वाले ने करीब 6 हजार चूजों को ट्रक में भरकर खेतों में जिंदा गाड़ दिया। बेलागावी के गोकक तालुक में किसान नजीर अहमद मकंदर ने खेत में एक बड़ा गड्ढा खोदा और लगभग 6 हजार मुर्गों को ट्रक में भरकर उसमें गाड़ दिया। 47 वर्षीय नजीर ने कहा, 'मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। इन मुर्गों पर करीब 6 लाख रुपये की लागत आई। इनके खाने और दवाइयों का खर्चा अधिक है।'
- 11 Mar 05:05 PMईरान में कोरोना वायरस की वजह से 63 नई मौतें हुई हैं। इसी के साथ ईरान में इस वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है।
- 11 Mar 04:58 PMअब तक, सरकार ने COVID-19 प्रभावित देशों से 948 लोगों को निकाला है। इनमें से 900 भारतीय नागरिक हैं और 48 लोग अलग-अलग देशों के हैं जिनमें मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू शामिल हैं।
- 11 Mar 04:55 PMजम्मू: 5 जिलों में जम्मू, साम्बा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
- 11 Mar 02:31 PMविदेश मंत्री एस जयशंकर संसद में बताया कि 6 अधिकारियों को ईरान भेजा गया हैं जहां वे सैंपलिंग और टेस्टिंग केंद्र को बनाएंगे। 7 मार्च तक भारत में ईरान से 108 सैंपल आए थे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी उन्हें कल भारत लाया गया है। 529 और भारतीयों का टेस्ट पुणे की लैब में चल रहा है।
- 11 Mar 02:13 PMभारत और ईरान की डायरेक्ट फ्लाइट 27 फरवरी से बंद। अडवाइजरी जारी की गई है कि फिलहाल वहां न जाएं।
- 11 Mar 02:12 PMजयशंकर ने आगे बताया कि अब फोकस ईरान और इटली पर है। जहां कोरोना का कहर है। मंत्री ने बताया कि ईरान में करीब 6000 भारतीय हैं जो अलग-अलग प्रांत में रह रहे हैं। इसमें 1100 श्रद्धालु, 300 छात्र, 1000 मछुआरे आदि शामिल हैं।
- 11 Mar 02:07 PMराज्यसभा में कोरोना वायरस पर बोल रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर। जयशंकर ने बताया कि 3 जहाजों को चीन के वुहान भेजकर भारतीयों को निकाला गया। इसके अलावा जापान के शिप पर फंसे भारतीयों को भी निकाला गया।
- 11 Mar 01:22 PMकर्नाटक में एक 76 साल के शख्स की मौत। उस शख्स को संदिग्ध रूप से कोरोना वायरस था। सरकार ने यह जानकारी दी। फिलहाल संदिग्ध की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। उसके आने पर पता चलेगा कि शख्स को कोरोना है या नहीं।
- 11 Mar 01:06 PMकोरोना की वजह से इटली में सैंकड़ों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। ये छात्र तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं। ये छात्र मिला, पोडोवा, रिमिनी में हैं। ये इलाके रेड जोन यानी कोरोना वाले हैं। इटली में 9 मार्च तक कोरोना से 97 मौत हो चुकी हैं।
- 11 Mar 12:32 PMमिलान से एक विमान बिना स्क्रिनिंग के दिल्ली आया था। 80 यात्रियों वाले इस विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे के पास विशेष पार्किंग में स्क्रीनिंग हुई। ये स्पेस आपातकालीन स्थिति के लिए ही होता है।
- 11 Mar 12:21 PMदिल्ली हाई कोर्ट ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए उचित और पर्याप्त उपायों की मांग करने वाली जनहित याचिका पर बुधवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा।
- 11 Mar 12:15 PMराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 15 मार्च को प्रस्तावित सोनभद्र जिले में निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। कोविंद को वनवासी समागम में शामिल होना था। साथ ही उन्हें सोनभद्र जिले के चपकी स्थित सेवाकुंज आश्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की सेवा समर्पण संस्था के नवनिर्मित स्कूल और छात्रावास का उद्घाटन भी करना था।
- 11 Mar 12:00 PMकोरोना वायरस से चीन में 22 और मौत। पिछले तीन महीनों में बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 3,158 है। इसके 16,145 लोग इलाज करा रहे। सुधार के बाद 61,475 लोग अस्पताल से छोड़े गए।
- 11 Mar 11:46 AMजम्मू कश्मीर में कोरोना का डर। 5 जिलों में सभी प्राइमरी स्कूल, सिनेमा हॉल, आंगनवाड़ी 31 मार्च तक बंद। इन जिलों में जम्मू, सांभा, कठुआ, रियासी और उधमपुर शामिल हैं।
- 11 Mar 11:38 AM
- 11 Mar 11:27 AMमहाराष्ट्र में आईपीएल के मैच होने हैं, लेकिन इस बीच वहां कोरोना के 5 पॉजेटिव मामले आए हैं। आज महाराष्ट्र कैबिनेट की मीटिंग होगी। फैसला किया जाएगा कि क्या राज्य में होनेवाले मैचों को रद्द किया जाए।
- 11 Mar 11:17 AMएयर इंडिया की एक फ्लाइट मिलान से दिल्ली आई है। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हुई।
- 11 Mar 10:49 AMकोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर ग्रीस ने अपने यहां सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को 14 दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं। ग्रीस में कोविड-19 से संक्रमण का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था। इसके बाद से अब तक यहां 89 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
- 11 Mar 10:46 AMकेरल में एक 89 साल की महिला भी कोरोना पॉजेटिव है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। महिला एक अन्य मरीज की मां हैं जो हाल में इटली से लौटी।
- 11 Mar 10:29 AMमंगलवार को 8 नए मामले केरल, 5 महाराष्ट्र, 4 कर्नाटक और 1 जम्मू कश्मीर से सामने आया था।
- 11 Mar 10:28 AMभारत में कोरोना पॉजेटिव मामलों की संख्यया 62 पहुंच चुकी है। ऐसा 18 नए मामले सामने आने के बाद हुआ।
- 11 Mar 10:13 AMतुर्की में बुधवार को कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई। हाल में यूरोप की यात्रा से लौटे एक शख्स को यह संक्रमण हुआ है और उसकी सेहत ठीक है।
- 11 Mar 09:24 AMराजस्थान में मिला कोरोना पॉजेटिव केस। राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट के रोहित सिंह ने बताया कि शख्स दुबई से आया था। मिला कोरोना पॉजेटिव।
Comments
Post a Comment