कोरोना एलर्ट- घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में,,विशेष निगरानी और सावधानी बरतने के निर्देश


  • घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

  • शौचालयों, स्नानागारों व कपड़े धोने वाले स्थलों की नियमित सफाई हो


संतकबीरनगर ।

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उन सभी बिन्दुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है जिनसे इसका खतरा संभावित है । इसी क्रम में घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में गुजर-बसर करने वालों को खास सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है । इन क्षेत्रों के सामुदायिक शौचालयों, स्नानागारों और कपड़े धोने वाले स्थलों की साफ़-सफाई और वहां पर बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में जागरूक करने का प्रयास भी शुरू किया गया है ।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. विजय राघवन ने इस बारे में विशेष दिशा - निर्देश जारी करते हुए ऐसे स्‍थलों पर कार्यरत कर्मचारियों और संस्थाओं से अपील की है वह लोगों को इस बारे में जागरूक करें । उनका कहना है कि सार्वजानिक स्थलों और घरों की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर या कीटाणुनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं । इन स्थलों के बार-बार इस्तेमाल होने के चलते दरवाजों, कुण्डियों आदि के जरिये संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए उनकी भी विधिवत सफाई का ख्याल रखें । उन्होंने पैरों से संचालित होने वाले हैण्डवाशिंग स्टेशन इंस्टाल करने की भी सलाह दी है ताकि संक्रमण का फैलाव सार्वजानिक जगहों पर न होने पाए । संक्रमण की रोकथाम में प्रभावी होने के साथ ही इससे पानी की भी बचत होगी और यह खर्चीला भी नहीं है । इन स्थलों की सतह की सफाई भी नियमित रूप से करते रहें ।

 

क्या सावधानी बरतें
- जूते/चप्पल पहनकर ही सार्वजानिक शौचालय के अंदर जाएँ
- सार्वजानिक शौचालय के इस्तेमाल के समय चेहरा ढका होना चाहिए,
 मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं
- उपयोग के तुरंत बाद हाथों को साबुन-पानी से 40 सेकंड तक धुलें
- इन स्थलों पर भी सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें
- आँख, नाक व मुंह को छूने से बचें


- सार्वजानिक स्थलों पर कदापि न थूकें

 

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें :


कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर जैसे सांस फूलना या अत्यधिक तेज बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 अथवा अपने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला सर्विलेंस अधिकारी से तुरंत संपर्क करें ।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में गुंडई का तांडव : गश्त के दौरान दरोगा और कांस्टेबल पर चाकू से हमला

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन