Top News

उजाला फाउंडेशन के डायरेक्टर ने तहसीलदार वंदना पांडेय की उपस्थिति में जरुरतमंदो को वितरित किया खाद्य सामग्री


धनघटा-सन्त कबीर नगर।
कोविड-19 नोवेल कोरोना के भयंकर संक्रमण के चलते देश की गरीब जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
दिहाड़ी मजदूरों के सामने संकट का पहाड़ खड़ा हो गया है।
मजदूरों की दयनीय स्थिति दिन प्रतिदिन गम्भीर होती जा रही है।
पूरे देश में आकस्मिक लाक डाउन घोषित हो जाने से मजदूरी पेशा लोगों के साथ- साथ मध्यम वर्गीय परिवार के सामने भी रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है।
सरकार इन प्रभावित लोगों के भरण पोषण के लिए अनेक व्यवस्थायें भी कर रही है।



सरकार के आह्वान पर सभी सामर्थ्यवान जरूरतमंदों की सहायता में खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
इसी क्रम में धनघटा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कर्मा के उजाला फाउंडेशन के निदेशक रहे हाजी अब्दुस्समद, अब्दुल्लाह, राघवेन्द्र,परवेज़ आदि कमेटी के सदस्यों के सहयोग से लोकप्रिय तहसीलदार वन्दना पाण्डेय गांव के गरीब परिवार में खाद्यान्न वितरित कर गरीबों के भोजन व्यवस्था कर सराहनीय कार्य किया है।
तहसीलदार वन्दना पाण्डेय ने बताया कि हम किसी भी हालत में तहसील क्षेत्र की गरीब जनता को भूखे पेट नहीं सोने देंगे।



उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तमाम सम्भ्रान्त किस्म के लोग इस विपदा काल में तहसील प्रशासन का, जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने में दिलखोलकर अपना सहयोग दे रहे हैं।
तहसीलदार के द्वारा बीते कई दिनों से गरीबों में लगातार खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
तहसीलदार वन्दना पाण्डेय ने सभी समाजसेवियों का आह्वान करते हुए कहा कि इस विपत्ति काल में फंसे सभी व्यक्तियों को हर सम्भव सहयोग प्रदान करना हम सबका मानवीय कर्त्तव्य होने के साथ-साथ हमारा मौलिक अधिकार भी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume