Top News

देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र: वार्ड नंबर 18 में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा



(सईद पठान की रिपोर्ट)

मिशन संदेश संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 18 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के युवा साथियों, पितातुल्य बड़े बुजुर्गों और सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे इलाके में देशभक्ति के नारे गूंजे और तिरंगे की शान के साथ लोग उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे।

यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर, "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष से माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगते रहे। युवा वर्ग जहां ऊर्जावान जोश के साथ शामिल हुआ, वहीं बुजुर्गों ने अपने अनुभव और प्रेरक संदेशों से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नंबर 18 के रजत सिंह ने इस अवसर पर सभी सहभागी बुजुर्गों और युवाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा—
"आप सभी का साथ और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हर वर्ष की तरह इस बार भी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में आपके सहयोग के लिए मैं आजीवन आपका आभारी रहूंगा।"

इस तिरंगा यात्रा ने न केवल स्वतंत्रता दिवस के जश्न को यादगार बना दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति का एक जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। क्षेत्र में देशप्रेम, भाईचारा और एकजुटता का यह नजारा देर तक लोगों के दिलों में बसता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume