संतकबीरनगर के नन्दलाल यादव बने लोको पायलट, रायपुर में मिली पहली तैनाती
रिपोर्ट -अखिलेश यादव संतकबीरनगर। जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदरहा निवासी नन्दलाल यादव ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी पहली नियुक्ति रायपुर में हुई है, जिससे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नन्दलाल यादव, रामवृक्ष यादव के पुत्र हैं। उनकी माता सीतापति देवी, दादी चन्द्रमती देवी एवं दादा पतिराम यादव ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। वहीं उनके भाई डॉ. लवकुश यादव ने इसे पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
परिजनों के अनुसार नन्दलाल शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर परिश्रम करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और अंततः सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकतीं।
नन्दलाल की सफलता से ग्राम मदरहा सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। #संतकबीरनगर #नन्दलालयादव #लोकोपायलट #भारतीयरेलवे #रायपुरपोस्टिंग #गौरवकीबात #युवाप्रेरणा #सफलताकीकहानी #ग्राममदरहा #मेहनतऔरसफलता #UPNews #LocalNews

Comments
Post a Comment