Top News

संतकबीरनगर में किसान गोष्ठी: पराली न जलाने की अपील, प्राकृतिक खेती पर जोर



  • कृषक गोष्ठी में मक्का उत्पादन, फसल अवशेष प्रबंधन और फार्मर रजिस्ट्री की दी गई जानकारी

Report by- Mohammad Sayeed Pathan Editor Mission Sandesh 

संत कबीरनगर, । सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में पराली प्रबंधन एवं त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत कृषक गोष्ठी आयोजित की। इसमें किसानों को पराली न जलाने, प्राकृतिक खेती अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया और कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिकों ने इन-सीटू व एक्स-सीटू विधियों, डीकंपोजर, बायोचार और उन्नत मक्का उत्पादन की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल बीमा और फार्मर रजिस्ट्री के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के लाभकारी जीवाणु नष्ट होते हैं। उन्होंने फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील की। समापन पर उप कृषि निदेशक ने किसानों को पराली न जलाने और खेत में ही उसका उचित प्रबंधन करने की शपथ दिलाई।

हालांकि, पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता के साथ किसानों को जरूरी मशीनों और तकनीकी सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी अहम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh