Top News

युवक के अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़, चार अपहरणकर्ता सहित दो पुलिस कर्मी घायल


बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के अमारी बाजार में एक युवक को अगवा कर ले जा रहे गुण्डों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी । इस मुठभेड़ में चार अपहरणकर्ता और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है ।


पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़।


पुलिस ने जान पर खेलकर अपहृत युवक को गुण्डों के चंगुल से छुड़ा लिया है,
बताया जा रहा है कि छ: जनवरी 2019 को कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनूपार पुलिस चौकी क्षेत्र से शिवम श्रीवास्तव नाम के युवक का अपहरण कर लिया गया था । अपहरण के बाद बदमाशों द्वारा बारह लाख की फिरौती मांगने की बात भी कही जा रही है । अपहरणकर्ताओं ने पहले इसे कहीं और रखा था , जहाँ से आज कहीं और ले जाना चाह रहे थे ।



 घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जिले की तेज तर्रार पुलिस ने वह कर दिखाया है , जिसकी लोग अपेक्षा करते हैं । शहर कोतवाल रामपाल यादव , पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय , और स्वाट टीम प्रभारी राजेश मिश्र की टीम को इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गयी । पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए जहाँ शिवम को सकुशल वापस ले लिया है, वहीं इन्हें सुरक्षित बचाने की जिम्मेदारी में पुलिस के दो जवानों मनोज राय व एक अन्य ने भी गोलियां खायी हैं । बड़ी सफलता यह रही कि मुठभेड़ में बदमाश आशीष पांडे , विष्णु पांडे , बलजीत और संतोष वर्मा को घायलावस्था में जिन्दा गिरफ्तार किया गया है ।



सभी घायलों को बस्ती जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना व अन्य अधिकारियों घटना स्थल का निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली । पुलिस द्वारा तहकीकात जारी है ।अपहृत किए गए शिवम श्रीवास्तव सोनूपार में एसबीआई ग्राहक सेवा चलाता है।सोमवार शाम सवा सात बजे घर जाते समय शिवम का अपहरण कर लिया था। उसके पिता धर्मेंद्र श्रीवास्तव निवासी बेलवाडांडी कोतवली को फोन करके 24 घन्टे के भीतर बारह लाख रुपये फिरौती मांगा। धमकी दिया कि रुपये न देने या पुलिस को बताने पर शिवम को  हत्या कर देंगे।


बस्ती से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post
Mission Sandesh
Mission Sandesh