कल से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी जानें,,परीक्षा से पहले ये 5 खास बातें

परीक्षा की घड़ी आ गई है। सीआईएससीई की आईसीएसई और आईएससी व सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। परीक्षा से पहले आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं और बिना घबराहट के धैर्य के साथ परीक्षा दें।


UP Board परीक्षा में कॉपी के हर पन्ने पर परीक्षार्थियों को लिखना होगा रोल नंबर, ध्यान रखें ये जरूरी बातें



यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कानपुर में हाईस्कूल के 53526 व इंटर के 53543 परीक्षार्थी हैं। 128 सेंटर पर परीक्षा होगी है। यह परीक्षा 16 सेक्टरों में बांटी गई है। 03 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा कराएंगे। इस परीक्षा में कई चीजें पहली बार हो रही हैं। कक्ष निरीक्षक के रूप में 10 हजार शिक्षकों को पहचान पत्र के लिए कार्ड दिए गए हैं।


UP Board Exams 18 फरवरी से, परीक्षार्थी खुद पर हावी न होने दें एग्जाम फोबिया


कॉपियां रंगीन होंगी : पहली बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की कॉपियों में कोड होगा और यह सिली हुई होंगी ताकि कोई पेज बाहर न निकाला जा सके। बी कॉपी हाईस्कूल व इंटर में अलग-अलग रंग की होगी।


हर पन्ने पर लिखें रोल नंबर: छात्र-छात्राओं को हर पन्ने पर उत्तर पुस्तिका का क्रमांक और अपना रोल नंबर लिखना होगा। कॉपी से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की आशंका खत्म करने के लिए 2019 की परीक्षा से यह व्यवस्था लागू है।


UP board exam 2020: परीक्षार्थियों को पंजीकरण पत्र व मूल आधार कार्ड भी लाना होगा



1800-180-5310 और 1800-180-5312 (सुबह 08 से शाम 08 बजे तक जिज्ञासाओं का समाधान ) यहां इतिहास, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, हिंदी, नागरिक शास्त्र, संस्कृत, रसायन विज्ञान व भूगोल विषय के विशेषज्ञ मिलेंगे


यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। परिवहन निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सुबह की पाली 08 से 11:15 बजे और दूसरी पाली सायं 02 से 05:15 बजे को देखते हुए पर्याप्त बसें संचालित की जाएं। बसों के संचालन में इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि छात्र अपनी परीक्षा से पहले सेंटरों पर पहुंच सकें।


अपने साथ प्रवेश पत्र और रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र ले जाएं, ट्रांसपेरेंट ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, पेंसिल, रबर, साधारण घड़ी साथ ले जाने की छूट होगी। संस्थागत परीक्षार्थी अपनी ड्रेस में आएं 


क्या साथ न लाएं
अध्ययन सामग्री, पुस्तक, गाइड, कॉपी, चिट ल्ल मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस


Comments

Popular posts from this blog

मीडिया में बड़े बदलाव की जरूरत ?:- डॉ अजय कुमार मिश्रा

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित, तीन दिवसीय प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया समापन

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस : श्री अन्न की खेती के लिए दिया गया जोर