Posts

Showing posts from November, 2025

संतकबीरनगर: ग्राम सूपा में विशेष चौपाल: अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी, कई समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

Image
(Report – Mohammad Sayeed Pathan) संतकबीरनगर। गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सूपा में शनिवार को विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल सीडीपीओ सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल में अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं—पोषण अभियान, मातृ-शिशु पोषण, टीकाकरण, पेंशन योजनाएं, आवास योजना, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत स्तरीय सेवाओं—की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि योजनाओं का लाभ पाने के लिए समय पर पंजीकरण और सही दस्तावेज जमा करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें राशन कार्ड, आवास, शौचालय, पेंशन, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मत तथा बिजली से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्...

गांव की समस्या गांव में समाधान: ग्राम पड़ोखर में लगी विशेष चौपाल: अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

Image
(Report Mohammad Sayeed Pathan journalist) संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़ोखर में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए व्यापक संवाद हुआ। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी में आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों तक योजनाओं की वास्तविक जानकारी पहुंचाना, उनकी दिक्कतों को प्रत्यक्ष रूप से सुनना और मौके पर समाधान उपलब्ध कराना रहा। चौपाल में ब्लॉक के (JEMI) रमेश कुमार, (ICDE) विभाग से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लक्ष्मी चौधरी, एसबीआई एवं आरोह संस्था से वित्तीय साक्षरता के समन्वयक राकेश राजभर, सिंचाई विभाग के राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सेक्रेटरी अजय त्रिपाठी और ग्राम प्रधान मुन्ना गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और ग्रामीणों को जागरूक किया। आंगनबाड़ी विभाग की ओर से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य लाभ से संबंधित जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता सत्र में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, जनधन खाता, बीमा ...

ग्राम सेहूड़ा में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण, SIR फॉर्म भरवाकर योजनाओं की दी गई जानकारी

Image
  (Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर, सेमरियावां ब्लॉक। ग्राम पंचायत सेहूड़ा में गुरुवार को सचिव योगेंद्र की देखरेख और ग्राम प्रधान अफजाल अहमद के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव की हर समस्या का समाधान गांव में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है। SIR फॉर्म भरवाने में दिखी सक्रियता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ग्रामीणों से बड़ी संख्या में फॉर्म भरवाए गए। बीएलओ और संबंधित कर्मचारियों ने घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं का विवरण प्राप्त कर अभियान की प्रगति को गति दी। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक चौपाल में मौजूद कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं — पेंशन योजनाएं , प्रधानमंत्री आवास योजना , श...

एएसपी ने दुधारा, बखिरा व बेलहरकला थानों की बीट व्यवस्था का किया निरीक्षण, आरक्षियों को दिए सख्त निर्देश

Image
(रिपोर्ट मोहम्मद सईद पठान जर्नलिस्ट) संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने 27 नवंबर 2025 को थाना दुधारा, बखिरा और बेलहरकला की बीट व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बीट बुक का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने बीट बुक में दर्ज सूचनाओं, शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना दुधारा के बीट अधिकारी मा0मु0आ0 चांदनी सिंह, आ0 सोनू यादव, थाना बखिरा के बीट अधिकारी आ0 शैलेन्द्र यादव, मा0आ0 सुनीता, तथा थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी मा0आ0 वैष्णवी शुक्ला और मा0आ0 अंजूलता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि— बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों पर सख्ती से निगरानी रखी जाए। जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित अद्यतन किया जाए। क्षेत्र में गश्त और चौकसी बढ़ाई जाए ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गै...

समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संविधान महत्वपूर्ण: अपर जिला जज । संविधान_दिवस पर पी_डी_लॉ_कॉलेज में जिला_विधिक_सेवा_प्राधिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

Image
संतकबीरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पी.डी. लॉ कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। #highlightseveryonefollowers  अपर जिला जज ने कहा कि समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए भारतीय संविधान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 समानता के अधिकार की स्पष्ट व्याख्या करते हैं और प्रत्येक नागरिक को भेदभाव से मुक्ति का अधिकार प्रदान करते हैं। #highlights2025 #highlight  उन्होंने कहा कि संविधान दिवस विधि दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि यह दिन हर भारतीय की पहचान और अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। इसी दिन देश का मार्गदर्शन करने वाला संविधान अंगीकृत हुआ, जिसके आधार पर संसद, विधानसभाएं, न्यायालय और सरकारें संचालित होती हैं। #highlighteveryone  कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के च...

जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुई बैठक, सर्वसम्मति से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी चुने गए अध्यक्ष

Image
(रिपोर्ट मोहम्मद सईद पठान जर्नलिस्ट) संतकबीरनगर । शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण_समिति के अध्यक्ष के चयन हेतु 18 नवंबर 2025 को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी मा0 जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समिति के अध्यक्ष पद हेतु सहमति बनाना था। बैठक में विधान परिषद सदस्य (माध्यमिक शिक्षा) ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अंबरीश राय, तथा विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने की। #highlightseveryonefollowers  शासन द्वारा निर्देशित है कि जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ जनप्रतिनिधि (विधायक/विधान परिषद सदस्य) को बनाया जाए। इसी क्रम में जिला विकास अधिकारी, जो समिति के संयोजक हैं, ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष समिति से संबंधित शासनादेशों का वाचन किया। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक...

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गूंजा प्रस्तावना का स्वर डीएम आलोक कुमार ने दिलाई संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

Image
(Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर ।  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर डीएम आलोक कुमार ने जनपदवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा— “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। प्रस्तावना में निहित मूल्य हमारे प्रशासनिक और व्यक्तिगत आचरण की दिशा तय करते हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का दायित्व है कि वे इन मूल्यों को अपने कार्य और व्यवहार में उतारें।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। प्रत्येक अधिकार...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर गांव-गांव पहुंची पुलिस

Image
(रिपोर्ट मोहम्मद सईद पठान जर्नलिस्ट) संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करने के उद्देश्य से जनपद संतकबीरनगर में पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों ने विभिन्न कार्यक्रमों और संवाद सत्रों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई। ➡️ग्राम चौपाल में सीधी संवाद—समस्याओं के त्वरित निस्तारण की पहल प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। महिलाओं से उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीमों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ➡️एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर फैलाया जागरूकता अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ज...

संविधान दिवस पर संतकबीरनगर में गूंजी शपथ की आवाज़: एएसपी सुशील कुमार सिंह ने दिलाई एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Image
(Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर। 26 नवंबर, संविधान दिवस। वह दिन जब देश अपने सर्वोच्च विधान—भारतीय संविधान—को नमन करता है। इसी अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों तथा संविधान में निहित आदर्शों की जानकारी दी। उन्होंने संविधान में समाहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूल्यों को जीवन और कर्तव्य में उतारने पर बल दिया। एएसपी श्री सिंह ने कहा कि— “संविधान हमारे देश की नींव है। यह विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में बांधता है। संविधान की वजह से ही हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा, समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्राप्त है। यह ऊंच-नीच देखता नहीं, बल्कि सभी को समान अधिकार प्रदान करता है।” कार्यक्रम के दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता को बनाए रखने की शपथ...

कोयला खदान की मजदूरी से होटल लोटस ग्रैंड तक, लक्ष्मी ग्रुप : संघर्ष, विश्वास और सफलता की अनोखी गाथा

Image
एक कहानी, जो बताती है कि सपने छोटे हों या बड़े, पूरा करने का साहस ही उन्हें मुकाम तक पहुँचाता है। (संक्षिप्त आलेख मोहम्मद सईद पठान) सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती। यह उन अनगिनत दिनों, महीनों और वर्षों की मेहनत, संघर्ष और धैर्य का परिणाम होती है, जब व्यक्ति हार मानने के बजाय हर ठोकर को अपनी ताकत बना लेता है। लक्ष्मी ग्रुप के चेयरपर्सन श्री हरिकेश सिंह की जीवन यात्रा इसी सच का जीवंत उदाहरण है। यह कहानी सिर्फ एक व्यवसाय की नहीं, बल्कि उस जज़्बे की है जो एक साधारण ग्रामीण युवक को असाधारण ऊंचाइयों तक ले गया। सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में विवाह, और उसी उम्र में बढ़ी जीवन की ज़िम्मेदारियाँ—यहीं से संघर्षों की असली शुरुआत हुई। गाँव धनघटा (बेलधरिजोत) से शहर की ओर उठाया गया पहला कदम आसान नहीं था। जीवन ने नए-नए इम्तिहान दिए, पर इरादों की मजबूती हर परीक्षा से बड़ी साबित हुई। कानपुर में एक बाइक कंपनी में नौकरी… जहाँ दिन-रात की कड़ी मेहनत ने यह अहसास कराया कि जीवन में कुछ बड़ा करने की प्यास भीतर ही भीतर लगातार जागती रहनी चाहिए। परंतु परिस्थितियाँ साथ नहीं दे रहीं थीं, इसलिए एक नई दिशा की तलाश में श्री ...

कोतवाली खलीलाबाद का SP ने किया आकस्मिक निरीक्षण अभिलेखों की गहन जांच, कमियों पर जताई नाराजगी — सुधार के दिए सख्त निर्देश

Image
(Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना ने आज कोतवाली खलीलाबाद का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली, अभिलेख प्रबंधन और थाने की समग्र व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, बीट बुक, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख, लंबित विवेचनाएँ तथा लंबित वारंट/समन रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहराई से जांच की। कई अभिलेखों में पाई गई कमियों पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित को तुरंत सुधार हेतु आवश्यक और सख्त दिशा-निर्देश दिए। अभिलेखों के अद्यतन व रखरखाव पर जोर एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी अभिलेखों को समय-समय पर सही प्रकार से अद्यतन किया जाए। विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के आदेश दिए। साफ-सफाई और जनसेवा पर विशेष निर्देश थाने परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, ड्यूटी व्यवस्था तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि— “थाने की व्यवस्...

थाना समाधान दिवस में SP ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Image
(Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर ।  थाना कोतवाली खलीलाबाद में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने स्वयं पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनकी सुनवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से की गई। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को वास्तविक और ठोस समाधान मिल सके। एसपी ने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर की आवश्यकता है, उन पर तुरंत रिपोर्ट लगाकर भेजा जाए, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “पुलिस प्रशासन की साख तभी बनती है जब आम नागरिक को समय पर, निष्पक्ष और प्रभ...

थाना समाधान दिवस पर एसएसपी ने आम जन मानस की सुनी समस्याएं, गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Image
  (Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर।  थाना महुली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह ने पहुँचकर आम जनमानस की समस्याएं सुनीं। एएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि समाधान दिवस जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उन पर तत्काल रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेजें, ताकि समय से उचित समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा , थानाध्यक्ष महुली श्री रजनीश राय सहित थाना स्टाफ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। एएसपी ने अधिकारियों को यह भी...

एसपी ने गूगल मीट के माध्यम से की ऑनलाइन गोष्ठी आगामी VVIP ड्यूटी, रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

Image
(Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर।  पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी VVIP ड्यूटी , यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन की तैयारियों को लेकर आज गूगल मीट के माध्यम से जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह , सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, प्रभारी FSSO, प्रभारी LIU, डायल 112, DCR, रेडियो शाखा, यातायात पुलिस तथा कार्यालय के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने सहभागिता की। एसपी ने कहा कि आगामी वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन और यातायात की सुचारू व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। रूट डायवर्जन के मुख्य निर्देश 1. रूट डायवर्जन प्लान जाम-प्रवण, भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान की समीक्षा। डायवर्जन मार्गों पर बैरियर, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व मार्गदर्शन कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश। 2. यातायात प्रब...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जनपद में चला जागरूकता अभियान

Image
एसपी के निर्देशन में एंटी-रोमियो टीमों ने स्कूलों, बाजारों व ग्राम चौपालों में बढ़ाया जागरूकता का दायरा (Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को अपराध-निरोधक उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। ग्राम चौपालों में संवाद, महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण पर जोर अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण समाधान के बारे में जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं व उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। एंटी-रोमियो टीमों ने स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़...

डीएम ने किया SIR कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण, प्रगति की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Image
(Report Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर।  जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की वास्तविक स्थिति, फीडिंग प्रक्रिया और बीएलओ स्तर पर किए जा रहे कार्य का विस्तार से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 314-धनघटा के अंतर्गत विकासखंड नाथनगर, हैंसर और पौली में पहुँचकर SIR सम्बंधित कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, घर-घर सर्वेक्षण, अपडेशन और बीएलओ ऐप पर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की समीक्षा की। बीएलओ को घर-घर सर्वेक्षण पर दिया जोर निरीक्षण के दौरान डीएम आलोक कुमार ने उप जिलाधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सभी बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और समय पर जमा कराने हेतु प्रभावी रूप से निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि SIR कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । निर्धारित समय स...

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIR कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

Image
  (Report-Mohammad Sayeed journalist) संतकबीरनगर।  मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। SIR कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि संपूर्ण कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करें , नागरिकों से भरवाएं और तत्पश्चात उसे बीएलओ ऐप पर डिजिटाइज्ड करना सुनि...

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकों की प्रगति पर जताई गई नाराजगी

Image
  (Report journalist Mohammad Sayeed Pathan)  संतकबीरनगर ।  जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों को कुल 2094 पत्रावलियां प्रेषित की गई थीं, जिनके सापेक्ष अब तक केवल 700 लाभार्थियों को ही ऋण वितरित किए जा सके हैं। यह संख्या इस माह के 850 के लक्ष्य की तुलना में बेहद कम है। समीक्षा में एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रगति विशेष रूप से निराशाजनक पाई गई। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत प्रेषित सभी आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया ज...

एडीएम ने किया मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का निरीक्षण, आमजन को जागरूक किया

Image
(Report- journalist Mohammad Sayeed Pathan)  संतकबीरनगर ।  अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश ने शनिवार को जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, गणना प्रपत्रों की पूर्ति से लेकर बीएलओ ऐप पर डिजिटाइजेशन तक की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। एडीएम जयप्रकाश ने मोहल्ला बंजरिया (शिमला नर्सरी के पास), नगर पंचायत मगहर के वार्ड संख्या 07 तथा नगर पंचायत मेहदावल में पहुंचकर आमजन को SIR प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए हर नागरिक का सहयोग अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर एवं नगर निकाय कर्मी मौजूद रहे। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर फॉर्म भरवाना, दस्तावेज सत्यापन और समय पर फीडिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि योग्य मतदाताओं का नाम जो...

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक ने, जनपद में किया बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण

Image
कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया कदम (Report Mohammad Sayeed Pathan journalist) संतकबीरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने व पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों एवं आरक्षियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस आदेश के तहत जनपद के विभिन्न थानों, चौकियों, शाखाओं और कार्यालयों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं एवं आवश्यकता के आधार पर नई तैनाती दी गई है। #highlightseveryone #highlight  निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले जारी सूची के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल रहे सतीश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक बखिरा राकेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली खलीलाबाद का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं प्रभारी चौकी बखिरा सुरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष मेहदावल के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को रिट सेल, राजीव कुमार यादव को निरीक्षक अपराध-2 कोतवाली खलीलाबाद,...

अखण्ड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन — राष्ट्रभाव से ओतप्रोत जनसैलाब उमड़ा

Image
(Report Mohammad Sayeed Pathan) संतकबीरनगर। भारतीय एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में “सरदार@150 यूनिटी मार्च (एकता यात्रा)” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा मेंहदावल रोडवेज परिसर से आरंभ होकर राष्ट्रभक्ति और एकता के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में गुंजायमान रही। 🚩 भव्य शुभारंभ — शीर्ष नेतृत्व की गरिमापूर्ण उपस्थिति कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद मा. अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बहन नीतू सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। हजारों कार्यकर्ताओं के उत्साह और देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा का प्रस्थान एकता और अखंडता के संदेश के रूप में ऐतिहासिक बन गया। 🌾 जनसमर्थन और स्वागत का सिलसिला राष्ट्रभावना से ओतप्रोत यह यात्रा मेंहदावल से निकलकर तुलसीपुर, सईलंगड़ी, बढ़या नहर होते हुए बखिरा पहुँची। जहाँ चारों ब्लॉकों के प्रमुख अरविंद जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, बसंत त्रिपाठी और योगेंद्र सिंह ने भव्य स्वागत कर देशभक्ति का वातावरण जीवंत कर दिया। यात्रा के दौरान...

👉न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता व सहयोग के लिए बार काउंसिल पदाधिकारियों संग हुई बैठक

Image
(Report Mohammad Sayeed Pathan) संतकबीरनगर। न्यायिक व्यवस्था की सुचारुता, पारदर्शिता और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में बार काउंसिल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने की। यह बैठक इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश (प्रार्थना पत्र संख्या 6400/2025 — श्रीमती बच्ची देवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य) दिनांक 12 अगस्त 2025 के अनुपालन में आयोजित की गई। उक्त आदेश में दिए गए दिशा-निर्देशों के पालन हेतु न्यायिक प्राधिकरण एवं अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया था। बैठक में बार काउंसिल के पदाधिकारीगण — ईश्वर प्रसाद पाठक, संतोष चौधरी, राम अवतार यादव, प्रदीप पांडेय एवं सरफ़राज आलम उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि दिनांक 12 नवम्बर 2025 को अपराह्न 01:30 बजे बार परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में न्यायिक कार्यप्रणाली में पारदर...

जनपद का गौरव बनी आकृति श्रीवास्तव: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों मिला स्वर्ण पदक

Image
(संतकबीरनगर से मोहम्मद सईद की रिपोर्ट) संतकबीरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत, निष्ठा और समर्पण का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए जनपद की बेटी आकृति श्रीवास्तव ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया। महामहीम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वयं मंच पर आकृति को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खलीलाबाद के बंजरिया पश्चिमी निवासी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की पुत्री आकृति श्रीवास्तव ने एच.आर.पी.जी. कॉलेज, खलीलाबाद से बी.एड. की पढ़ाई पूरी की है। बचपन से ही प्रतिभाशाली रही आकृति ने हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस बार उन्होंने न केवल सिद्धार्थ विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक जीता, बल्कि राजा रतन सेन स्मृति स्वर्ण पदक और प्रोफेसर सुमित्रा देवी स्वर्ण पदक से भी नवाजी गईं — जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि “ऐसी मेधावी छात्राएँ समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं। शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का मार्ग प्र...

पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल मुख्य आरक्षी अंजु सिंह को, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Image
(संतकबीरनगर से मोहम्मद सईद की रिपोर्ट) संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित कार्य कर रही पुलिस की महिला कर्मियों में एक नाम जो प्रेरणा बन गया है—मुख्य आरक्षी अंजु सिंह। कोतवाली खलीलाबाद में नियुक्त अंजु सिंह को उनके निष्ठा, लगन और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्य कर रही महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका जनपद में सुरक्षा और जागरूकता की भावना को मजबूत बना रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरक्षी अंजु सिंह ने न केवल अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भरोसा और संवेदना भी जगाई है। मिशन शक्ति केन्द्र 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, और इसी दिशा में कार्य कर रही अंजु सिंह का यह सम्मान पुलिस विभाग की संवेदनशील और मानवीय छवि को और मजबूत करता है। स्थानीय पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भी अंजु सिंह की सराहना करते हुए कहा क...

न्यायिक अधिकारी ने किया बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती का निरीक्षण, बाल अपचारियों को बताए अधिकार और किया जागरूक

Image
(Report Mohammad Sayeed Pathan) संतकबीरनगर। जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह, बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निवास कर रहे बाल अपचारियों से मुलाकात की, उनके अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें जीवन में सुधार एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारी ने संतकबीरनगर से संबंधित कुल 19 बाल अपचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, पठन-पाठन, रहन-सहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का हाल जाना। बीमार बालकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधीक्षक को उनके उपचार की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री गोस्वामी ने संप्रेक्षण गृह में चल रहे शैक्षणिक कार्यों का निरीक्षण किया तथा वहां तैनात शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बाल अपचारियों की शिक्षा और मानसिक विकास के लिए शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवग...

खलीलाबाद के गोला बाजार में छाबड़ा शू स्टोर से 50 हजार की चोरी, चोरों ने CCTV-DVR समेत अन्य सामान भी उड़ाया

Image
(Report Mohammad Sayeed Pathan journalist) संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर के व्यस्ततम क्षेत्र गोला बाजार में स्थित छाबड़ा शू स्टोर बीती रात चोरों के निशाने पर आ गया। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब ₹50,000 नगद समेत सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होते ही स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। #highlight #BREAKING  प्राप्त जानकारी के अनुसार, शू स्टोर के स्वामी ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखे लगभग ₹50,000 नकद, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर मशीन और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोर उठा ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। #BreakingNow  थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी...

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किया मण्डीयार्ड खलीलाबाद स्थित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण, किसानों को पहनाई माला व खिलाया मिष्ठान

Image
(Report Mohammad Sayeed Pathan) संतकबीरनगर।  जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खलीलाबाद तहसील क्षेत्र स्थित मण्डीयार्ड खलीलाबाद में संचालित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की सुविधाओं, खरीद व्यवस्था एवं तौल प्रणाली की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मण्डीयार्ड में खाद्य विभाग के चार तथा मण्डी समिति के एक, इस प्रकार कुल पांच धान क्रय केन्द्र संचालित पाए गए। जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी और सचिव मण्डी परिषद से खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय सभी क्रय केन्द्र प्रभारी अपने-अपने केन्द्रों पर उपस्थित पाए गए। मण्डी समिति के क्रय केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान ग्राम महसिन, पोस्ट एकमा, तहसील खलीलाबाद निवासी किसान सजन लाल लगभग 25 कुंतल धान की तौल करा रहे थे। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न...