Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

यूपी अनलॉक-3 गाइडलाइंस जारी,रात की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं, इन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

लखनऊ, । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इस पर अंकुश लगाने के क्रम में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। केंद्र सरकार ने एक अगस्त से लागू होने वाले अनलॉक-3 की गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। इसमें रात की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है, जबकि स्कूल-कॉलेज अनलॉक-3 में भी 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में भी इसका पालन होगा।

केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश में 5 अगस्त से जिम खोलने की इजाजत दी गई है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया है। मेट्रो, रेल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

Advertisement

केंद्र सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में अधिक गतिविधियों को खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए। अनलॉक-3 एक 2020 से लागू होगा। इसमे भी चरणबद्ध गतिविधियों को फिर से खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। बुधवार को जारी नए दिशा-निर्देश, राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक परामर्श पर आधारित हैं।

नई गाइडलाइन में रात के दौरान लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, योग संस्थानों और व्यायामशालाओं को पांच अगस्त 2020 से खोलने की अनुमति होगी। स्कूल कॉलेज और अन्य सिक्षण संस्थान 31 अगस्त 2020 तक बंद रहेंगे। यही नहीं मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की अनुमति इस बार भी नहीं दी गई है। कंटनेमेंट जोनों में पूर्व की तरह ही लॉकडाउन जारी रहेगा। उन सामाजिक, धाॢमक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़े आयोजनों, रैलियों और कार्यक्रमों पर पाबंदी रहेगी जिनमें भीड़ जमा होती है।

Advertisement

यह गतिविधियां बंद रहेंगी

– मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान।

Advertisement

– सामाजिक / राजनीतिक / खेल / मनोरंजन / शैक्षणिक / सांस्कृतिक / धाॢमक कार्य और अन्य बड़ी मंडलियां।

– स्थिति के आकलन के आधार पर, इन्हेंं खोलने के लिए तिथियां अलग से तय की जाएंगी।

Advertisement

राज्यों को इन गतिविधियों पर निर्णय लेना है

स्थिति के अपने आकलन के आधार पर, राज्य और संघ राज्य क्षेत्र, कंटेनर जोन के बाहर कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित कर सकते हैं या आवश्यक समझे जाने पर ऐसे प्रतिबंध लगा सकते हैं। व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर-राज्य और अंतर-राज्य आंदोलन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह के मूवमेंट के लिए अलग से अनुमति / अनुमोदन / ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisement

इन्हें घर पर रहने की सलाह

Advertisement

पहले की तरह इस बार भी 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, गंभीर बीमीरियों से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है। यह लोग बहुत जरूरी होने या स्वास्थ्य समस्या पर ही घर से बाहर जा सकते हैं।

कमजोर व्यक्तियों के लिए सुरक्षा

Advertisement

कमजोर व्यक्तियों, अर्थात, 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, सह-रुग्णता वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिला और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने और स्वास्थ्य उद्देश्यों के लिए छोड़कर, घर पर रहने की सलाह दी जाती है।

आरोग्य सेतु का उपयोग

Advertisement

आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

————————

Advertisement

Source jnn

Advertisement

Related posts

लखीमपुर केस की SIT जांच से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- ज्यादातर अफसर लखीमपुर के, ऐसा IPS शामिल करो जो UP का मूल निवासी न हो

Sayeed Pathan

“9 बजे 9 मिनट अभियान” को कांग्रेस का समर्थन

Sayeed Pathan

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हेतु रू 11 करोड़ 11 लाख 35 हजार की धनराशि की हुई स्वीकृति

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!